फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Venus Transit 2025 On 02 November 2025 In Libra Rashi Know Impact On Gemini Zodiac Signs

Venus Transit 2025: शुक्र का तुला राशि में परिवर्तन, जानिए मिथुन राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Mon, 10 Nov 2025 02:56 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 10 Nov 2025 02:56 PM IST
सार

Shukra Gochar 2025: 02 नवंबर 2025 को शुक्र के तुला राशि में गोचर आपके पंचम भाव में हुआ है। जिससे संतान सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में कोई अच्छी उपलब्धि आपको हासिल हो सकती है।

विज्ञापन
Venus Transit 2025 On 02 November 2025 In Libra Rashi Know Impact On Gemini Zodiac Signs
शुक्र का तुला राशि में गोचर - फोटो : adobe stock

विस्तार

Shukra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में ग्रहो का राशि परिवर्तन समय-समय और एख निश्चित अतंराल पर होता है। सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र 02 नवंबर 2025 को तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं। तुला राशि शुक्र ग्रह के स्वामी होते हैं। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम, भोग-विलास, सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य, विलासिता के कारक ग्रह माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, सुख-सुविधा, भोग-विलास, वैवाहिक जीवन और विलासिता का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ स्थिति में होते हैं वे उनको सभी तरह के सुख-सुविधाओं और भोग-विलास का सुख प्रदान करते हैं। शुक्र देव एक राशि में करीब 30 दिनों तक रहते हैं,फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। आइए जानते हैं शुक्र का तुला राशि में गोचर करने से वृषभ राशि पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 

विज्ञापन


मिथुन राशि पर शुक्र के गोचर का प्रभाव
राशि चक्र में मिथुन तीसरी राशि होती है। शुक्र ग्रह मिथुन राशि के जातकों के लिए पांचवें और छठे भाव से स्वामी होते हैं। 02 नवंबर 2025 को शुक्र के तुला राशि में गोचर आपके पंचम भाव में हुआ है। जिससे संतान सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में कोई अच्छी उपलब्धि आपको हासिल हो सकती है। इस दौरान आपका मन शांत रहेगा। करियर के मामले में आपको आने वाले दिनों में कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी जिसमें आपको ज्यादा से ज्यादा फायदा होते हुए दिखाई दे रहा है।  जो लोग नए तरह के बिजनेस में हाथ आजमाना चाहता हैं उनके लिए कुछ रास्ते बन सकते हैं। आर्थिक लिहाज से दिन आपके लिए बहुत ही शुभ और मंगलकारी साबित हो सकता है। इस दौरान प्रेम जीवन में कुछ नया करने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन


अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडली में कमजोर शुक्र का प्रभाव
- जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने पर वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है।
- कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर यौन सुख नहीं प्राप्त होता है। इसके अलावा वह बीमारियों से भी घिरा रहता है।
- अगर किसी जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर हो तो जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है।
- कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की तरफ जाता है। भोग विलासिता में मन नहीं लगता है।

कुंडली में शुक्र के मजूबत होने पर प्रभाव
- जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह का प्रभाव सकारात्मक रहता है यानी शुक्र ग्रह बली होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।
- शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
- ऐसे जातक समाज में काफी ख्याति और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
- जब भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो यह शुक्र के शुभ संकेत हैं।
- व्यक्ति को किसी कार्य में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने प्रारंभ होने लगे तो समझिए यह मजबूत शुक्र के संकेत हैं।
- जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed