फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   these are 3 curses of mahabharat

महाभारत के समय दिए गए थे ये श्राप जिसका असर आज भी...

Tue, 18 Sep 2018 09:13 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 18 Sep 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
these are 3 curses of mahabharat
महाभारत

महाभारत को सबसे बड़ा और रोचक ग्रंथ माना गया है। धर्म की रक्षा के लिए भाईयों के बीच हुए इस युद्ध में कई रोचक कहानियां और किस्से ऐसे भी है जिससे ज्यादातर लोग आज भी अनजान है। आज हम आपको महाभारत के समय होने वाले 5 ऐसे घटना के बारे में बताने वाले हैं जिसका असर आज तक इस धरती पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन


पहली घटना-युधिष्ठिर ने दिया था सभी स्त्रियों को यह श्राप
महाभारत का युद्ध समाप्त हुआ तो माता कुंती ने पांडवो के पास जाकर उन्हें कर्ण के बारे में बताया कि वह उनका भाई था। सभी पांडव इस बात को सुनकर निराश हो गए। तब युधिष्ठिर ने विधि-विधान से कर्ण का अंतिम संस्कार किया। इसके बाद माता कुंती के समीप गए और उसी क्षण उन्होंने समस्त स्त्री जाति को यह श्राप दे डाला की आज से कोई भी स्त्री किसी भी प्रकार की गोपनीय बात का रहस्य नहीं छुपा पाएगी।
विज्ञापन


दूसरी घटना- पृथ्वी पर कलयुग का आगमन
जब पांडवो स्वर्गलोक की ओर प्रस्थान करने हुए तो उन्होंने अपना सारा राज्य अभिमन्यु के पुत्र परीक्षित के हाथो में सौंप दिया। राजा परिक्षित ने एक बार शमीक ऋषि के गले में एक मारा हुआ सांप डाल दिया। जब यह बात ऋषि शमीक के पुत्र श्रृंगी को पता चली तो उन्होंने राजा परीक्षित को श्राप दिया कि आज से सात दिन बाद राजा परीक्षित की मृत्यु तक्षक नाग के डसने से हो जायेगी। राजा परीक्षित के जीवित रहते कलयुग में इतना साहस नहीं था की वह हावी हो सके परन्तु उनके मृत्यु के पश्चात ही कलयुग पूरी पृथ्वी पर हावी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी घटना- तीन हजार साल तक अश्वत्थामा पृथ्वी पर भटकता रहेगा
अश्वत्थामा ने महाभारत के युद्ध में अपने अस्त्र की दिशा बदलकर अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ की ओर कर दी। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अश्वत्थामा को श्राप दिया कि तुम तीन हजार वर्ष तक इस पृथ्वी पर भटकते रहोगे और किसी भी जगह, किसी पुरुष के साथ तुम्हारी बातचीत नहीं हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed