Surya Dev Puja Remedies on Sunday: हिंदू धर्म में सूर्य को एक विशेष दर्जा दिया गया है। सूर्य ही एकमात्र ऐसे देव हैं, जो नियमित रूप से भक्तों को साक्षात दर्शन देते हैं यानी वह प्रत्यक्ष देवता हैं। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य स्वास्थ्य, पिता और आत्मा का कारक है। व्यक्ति के जीवन में सूर्य का बहुत बड़ा योगदान होता है। अगर कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत है, तो व्यक्ति को जीवन में खूब कामयाबी और यश की प्राप्ति होती है। वहीं यदि कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक नहीं है तो जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। धार्मिक मान्यता है कि रोजना सूर्य को जल अर्पण करने से जीवन से कई दिक्कतें दूर हो जाती हैं। सूर्य देव की पूजा के लिए रविवार का दिन समर्पित होता है। इस दिन भगवान सूर्य देव को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की जाती है।ज्योतिष के अनुसार ऐसे जातक जिनकी कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें यश, कीर्ति, उन्नति, प्रतिष्ठा और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। इसलिए रविवार के दिन भगवान सूर्य देव की पूजा-अर्चना और व्रत जरूर करें। साथ ही इस दिन सूर्य देव की कुछ प्रिय वस्तुओं का दान करना चाहिए इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो वस्तुएं-
Surya Dev Puja Upay: सूर्य ग्रह से संबंधित है ये 5 चीजें, इसके दान से मिलेगी सूर्यदेव की कृपा
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 18 Sep 2022 09:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन