फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Shukrawar Ke Upay Do these remedies to get wealth and prosperity Dhan Prapti ke Upay

Shukrawar Ke Upay: धन प्राप्ति के लिए आज करें ये अचूक उपाय, चमकेगी किस्मत

Fri, 06 Jan 2023 10:44 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 06 Jan 2023 10:44 AM IST
सार

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा आराधना करने से उनका आशीर्वाद बना रहता है। साथ ही सारे कष्ट दूर होते हैं, पैसों की तंगी से छुटकारा मिलता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

विज्ञापन
Shukrawar Ke Upay Do these remedies to get wealth and prosperity Dhan Prapti ke Upay
शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी के ये उपाय - फोटो : iStock

विस्तार

Shukrawar Ke Totke: आज साल का पहला शुक्रवार है और पौष पूर्णिमा है। सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन संतोषी माता और मां वैभव लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा विधिवत करने से मां लक्ष्मी अपकी हर इच्छा को पूर्ण करती हैं । शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा आराधना करने से उनका आशीर्वाद बना रहता है। साथ ही सारे कष्ट दूर होते हैं, पैसों की तंगी से छुटकारा मिलता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो शुक्र ग्रह का संबंध माता लक्ष्मी से माना जाता है। माता लक्ष्मी के पूजन से धन प्राप्ति के साथ दाम्पत्य जीवन भी मधुर होता हनाई। इनकी पूजा से दाम्पत्य जीवन बेहतर बनता है। आज के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय भी किए जाते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय। 

विज्ञापन

शुक्रवार को करें ये उपाय 

  • शुक्रवार के दिन सुबह के समय गो-माता को ताज़ी रोटी खिलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और सड़ाइप अपनी कृपा बनाए रखेंगी। 
  • विज्ञापन
  • धन की तंगी को खतम करने के लिए महालक्ष्मी का ध्यान करके इच्छानुसार देसी खंड और श्रीसूक्त का पाठ करें। इसके बाद चढ़ी हुई देसी खंड किसी सुहागन ब्राह्मणी को दान दें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अगर आपको आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ रहा है तो 12 कौड़ी जलाकर उसकी राख बना लें और उस राख को हरे कपड़े में बांधकर जल प्रवाह करें।
  • हर शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने 11 दिनों तक अखंड ज्योति प्रज्वलित करें। 11वें दिन माता के नाम पर 11 कन्याओं को भोजन कराना चाहिए। इससे धन की कमी नहीं होगी। 
  • हर शुक्रवार को दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करने से मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं। और धन संबंधी समस्या भी दूर हो जाती है। 
  • शुक्रवार को मां लक्ष्मी को लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुनरी और लाल चूड़ियां अर्पित करने से धन संबंधित सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। 
  • हर शुक्रवार को कमल गट्टे की माला से मां लक्ष्मी जी का जाप करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और धन की प्राप्ति होगी।

इन मंत्रों का करें जाप 

विष्णुप्रिये नमस्तुभ्यं, नमस्तुभ्यं जगद्वते
आर्त हंत्रि नमस्तुभ्यं, समृद्धं कुरु मे सदा
नमो नमस्ते महांमाय, श्री पीठे सुर पूजिते
शंख चक्र गदा हस्ते, महां लक्ष्मी नमोस्तुते
ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्

Sakat Chauth 2023: सकट चौथ व्रत के दौरान भूलकर भी न करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed