फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Shaniwar Ke Upay Remedies For Shani Dosh Know Shani Dev Ko Kaise Prasann Karen

Shaniwar Ke Upay: शनिदोष से हैं परेशान तो शनिवार के दिन करें ये उपाय, जल्द मिलेगा छुटकारा

Sat, 25 Nov 2023 07:44 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 25 Nov 2023 07:44 AM IST
सार

Shaniwar Ke Upay: शनिदेव की पूजा आराधना के लिए शनिवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से शनि महाराज की पूजा अर्चना करने से जीवन की तमाम परेशानियां दूर होती हैं।

विज्ञापन
Shaniwar Ke Upay Remedies For Shani Dosh Know Shani Dev Ko Kaise Prasann Karen
शनिदोष से हैं परेशान तो शनिवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Shani Dosh Nivaran Upay: शनिदेव न्याय के देवता और कर्म के फलदाता कहे जाते हैं। ये जातक को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यही वजह है कि शनिदेव को न्यायाधीश की उपाधि प्राप्त है। कहा जाता है कि जिस जातक के अच्छे कर्म होते हैं, उन पर शनिदेव की अच्छी कृपा बनी रहती है। वहीं जो व्यक्ति बुरे कर्मों में लिप्त रहता है, उन पर शनिदेव का प्रकोप बरसता है। शनिदेव की पूजा आराधना के लिए शनिवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से शनि महाराज की पूजा अर्चना करने से जीवन की तमाम परेशानियां दूर होती हैं। इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि दोष है तो शनिवार के दिन किए गए कुछ उपायों से मुक्ति मिलती है। ऐसे में चलिए जानते हैं शनिदेव के कुछ उपायों के बारे में...  
विज्ञापन


Palmistry: हथेली पर मौजूद ऐसी रेखाएं व्यक्ति को बनाती हैं भाग्याशाली, जीवन में कभी नहीं होती धन की कमी
विज्ञापन


1- पीपल के पेड़ की पूजा
शनि दोष से मुक्ति के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें। शनिवार के दिन सूर्योदय से पूर्व पीपल के पेड़ की पूजा करके, जल अर्पित करते हुए तेल का दीया जलाने से शनि देव की कृपा हमेशा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2- शनिदेव के मंत्रों का जाप
शनिवार के दिन शनिदेव की कृपा पाने के लिए और साढ़ेसाती का प्रभाव कम करने लिए शनिदेव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। साथ ही इस दिन शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए।


3- हनुमान जी उपासना
शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। ऐसे में शनिदेव की कृपा पाने और कुंडली से शनि दोष को खत्म करने के लिए हनुमान जी पूजा अवश्य करें।

4- करें इन चीजों का दान
शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन काला तिल, काला छाता, सरसों का तेल, काली उड़द और जूते-चप्पल का दान करना चाहिए। इससे जीवन की समस्याएं कम होती हैं और शनि दोष भी कम होने लगता है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed