फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   sawan somwar 2024 date jalabhishek vidhi puja muhurat know Sawan Ke Upay

Sawan 2024: सावन में मेष और सिंह राशि वालों को करने चाहिए दूध से जुड़े ये उपाय

Sat, 13 Jul 2024 11:54 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 13 Jul 2024 11:54 AM IST
विज्ञापन
sawan somwar 2024 date jalabhishek vidhi puja muhurat know Sawan Ke Upay
सावन में करें राशिनुसार उपाय - फोटो : अमर उजाला

Sawan 2024: 22 जुलाई 2024 से सावन माह की शुरुआत हो रही है। ये माह भगवान शिव की पूजा को समर्पित है। हर साल की तरह इस साल भी कई शुभ योग से सावन की शुरुआत हो रही है। सावन के पहले दिन यानी सोमवार को प्रीति योग का संयोग बन रहा है। माना जाता है कि प्रीति योग भाग्य को बढ़ाने वाला होता है। ऐसे में महादेव की पूजा करने से मनचाहे परिणामों के मिलने की संभावना बनी रहती है। इसके अलावा इस दिन व्रत रखने का भी विधान है। सावन सोमवार का ये व्रत सुहागिनों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन शिव-पार्वती की एक साथ पूजा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

विज्ञापन

सावन में चातुर्मास होने के कारण इस माह की महत्ता अधिक बढ़ जाती है। बता दें चातुर्मास में पूरी सृष्टि का संचालन महादेव के हाथों में होता है। ऐसे में कुछ उपाय करने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। साथ ही रुके हुए कार्य को भी गति मिल सकती है। ऐसे में आप राशि के अनुसार भी उपाय कर सकते हैं। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन

सावन में करें राशिनुसार उपाय

मेष राशि
महादेव के प्रिय माह सावन में मेष राशि के जातक शाम के समय मुख्य दरवाजे पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस दिए में दो काली गुंजा भी डाल दें। माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती है। इसके अलावा महादेव को कच्चा दूध भी चढ़ाना चाहिए। इससे वह प्रसन्न होते है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए सावन माह बेहद खास है। इस दौरान आप रात के समय किसी नदी के पास जाकर घी का दीपक जलाएं। मान्यता है कि इससे शिव जी की कृपा बनी रहेगी।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को इस दौरान घर या कार्यस्थल पर सफेद आंकड़े के श्वेतार्क गणपति की स्थापना करनी चाहिए। नियमित रूप से फिर उनके सामने दीपक जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती है।

कर्क राशि
सावन माह में कर्क राशि वालों को त्रिकोण आकृति का झंडा लगाना चाहिए। कहते हैं कि इससे धन की हानि नहीं होती है।

सिंह राशि
सिंह राशि के लिए सावन माह बेहद खास होता है। ऐसे में आप जल में दूध, दही, और शहद मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें। इससे सुख-समृद्धि के मार्ग खुलते हैं।

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को एकाक्षी नारियल बांधकर अपने गल्ले और तिजोरी में रखना चाहिए।

तुला राशि
तुला राशि के लोगों को सावन सोमवार के दिन स्फटिक श्री यंत्र का लॉकेट गले में धारण करना चाहिए।

वृश्चिक राशि
सावन में वृश्चिक राशि के जातकों को चौदह मुखी रुद्राक्ष गले में धारण करना चाहिए। माना जाता है कि इससे शिव जी की असीम कृपा बनी रहेगी।

धनु राशि
धनु राशि के लोगों को सावन माह में महादेव की विधि अनुसार पूजा करनी चाहिए। साथ ही सोमवार के दिन केले का पेड़ अपने घर में लगाएं। इससे समस्याओं में राहत देखने को मिल सकती है।

मकर राशि
इस दौरान मकर राशि वालों को घर में सफेद आंकड़ा लगाना चाहिए। साथ ही इसकी रोजाना पूजा करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को भगवान शिव को रुद्राक्ष की माला और पार्वती जी को श्रृंगार का सामान अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

मीन राशि
सावन माह में मीन राशि के लोगों को घर में पारद शिवलिंग की स्थापना करनी चाहिए। इससे धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed