फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Sawan 2024 Do not miss these things even by mistake during the month of Shravan 2024

Sawan 2024: सावन के महीने में गलती से भी न खाएं ये चीजें, अन्यथा हो सकती है परेशानी

Wed, 17 Jul 2024 07:45 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 17 Jul 2024 07:45 AM IST
सार

सावन माह का पहला सोमवार 22 जुलाई को है। इस दौरान खानपान को लेकर भी खास सावधानी बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं सावन महीने में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए। 

विज्ञापन
Sawan 2024 Do not miss these things even by mistake during the month of Shravan 2024
सावन में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sawan mein Na Khaein Ye Cheezein: भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना आने में कुछ ही दिन शेष हैं। सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और 19 अगस्त को समाप्त होगा।  हिन्दू धर्म में सावन के महीने को काफी पवित्र माना जाता है। सावन के महीने में जो भी भक्त श्रद्धा और भाव से भोलेनाथ और माता पार्वती की विधि पूर्वक उपासना करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन माह का पहला सोमवार 22 जुलाई को है। इस दौरान खानपान को लेकर भी खास सावधानी बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं सावन महीने में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए। 

विज्ञापन

Sawan 2024 Do not miss these things even by mistake during the month of Shravan 2024
सावन में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं - फोटो : freepik

सावन के महीने में भूल कर भी ना खाए यह चीजें

  • सावन के महीने में भूलकर भी तामसिक भोजन या फिर लहसुन और प्याज का सेवन न करें।
  • इन चीजों का सेवन करने से आपका मन भोग-वासना की तरफ आकर्षित होता है। 
  • ऐसा होने से भगवान भोलेनाथ की भक्ति में बाधा उत्पन्न होती है। 
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में कच्चा दूध भगवान शिव को अर्पित किया जाता है इसीलिए सावन में कच्चा दूध नहीं पीना चाहिए। 
  • सावन के पवित्र महीने में बैंगन खाने की मनाही होती है। दरअसल, बारिश में बैंगन के अंदर कीड़े पड़ने लगते हैं, जिन्हें खाने से आपको जीव हिंसा का पाप लग सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Sawan 2024 Do not miss these things even by mistake during the month of Shravan 2024
सावन में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं - फोटो : istock

सावन में क्या करें

  • सुबह जल्दी उठें ,मंदिर को प्रतिदिन साफ करें।
  • शिव मंदिर में जाएं और जल, दूध, चीनी, घी, दही और शहद (पंचामृत) से भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • सावन में ब्रह्मचर्य का पालन करें।
  • ज्यादा से ज्यादा दान-पुण्य करें।
  • धार्मिक कार्यों पर जोर दें।
  • गरीबों को भोजन कराएं।


सावन  क्या न करें?

  • शिव पूजा में हल्दी शामिल न करें।
  • शिव जी को केतकी का फूल चढ़ाने से बचें।
  • इस माह मदिरा का सेवन गलती से भी न करें।
  • तामसिक भोजन मांस, अंडे, लहसुन और प्याज खाने से बचें।
  • सावन में दूध पीने से बचें।
  • किसी के साथ गलत व्यवहार करने से बचें।
  • किसी के बारे में गलत बातें न बोलें।
  • तामसिक चीजों से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed