फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Palmistry If you have Guru and Shukra Parvat in your hand then you are fortunate Know other Details

Palmistry: अगर आपके हाथ में है गुरु और शुक्र पर्वत तो सौभाग्यशाली हैं आप, मां लक्ष्मी की रहती है विशेष कृपा

Mon, 07 Apr 2025 03:09 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 07 Apr 2025 03:09 PM IST
सार

Shukra Mount In Palm: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, इंसान की तरक्की, आकर्षण और समृद्धि से जुड़े दो खास पर्वत होते हैं, जिन्हें गुरु पर्वत और शुक्र पर्वत कहा जाता है। हथेली के ये नन्हे-से उभार आपके हाथों में वो शक्ति छिपाए होते हैं, जो आपको सफलता और सुख के शिखर तक पहुंचा सकते हैं।

विज्ञापन
Palmistry If you have Guru and Shukra Parvat in your hand then you are fortunate Know other Details
अगर आपके हाथ में है गुरु और शुक्र पर्वत तो सौभाग्यशाली हैं आप - फोटो : freepik.com

विस्तार

कहते हैं कि हमारी हाथ की रेखाएं हमारे भविष्य की गवाह होती हैं। रेखाएं देखकर भविष्य में होने वाली चीजों का पता भी लगाया जा सकता है।  क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी हथेली सिर्फ लकीरों का जाल नहीं, बल्कि आपके भाग्य की पूरी कहानी भी है? इसके बारे में पूरी जानकारी हस्तरेखा शास्त्र में मिलती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, इंसान की तरक्की, आकर्षण और समृद्धि से जुड़े दो खास पर्वत होते हैं, जिन्हें गुरु पर्वत और शुक्र पर्वत कहा जाता है। हथेली के ये नन्हे-से उभार आपके हाथों में वो शक्ति छिपाए होते हैं, जो आपको सफलता और सुख के शिखर तक पहुंचा सकते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इन्हीं पर्वतों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


 गुरु पर्वत
गुरु पर्वत काफी प्रबल होता है। तर्जनी उंगली के नीचे मौजूद गुरु पर्वत अगर उभरा और स्पष्ट दिखाई दे, तो यह संकेत है कि व्यक्ति जन्मजात नेता यानी कि उसके अंदर लीडरशिप क्वालिटी है। उसका आत्मबल मजबूत होता है और समाज में उसे सहज ही सम्मान प्राप्त होता है। ऐसे लोग ऊंचे लक्ष्य बनाते हैं और उन्हें हासिल भी कर लेते हैं। गुरु पर्वत उन्हें वह करिश्मा देता है, जिससे लोग खुद ही आकर्षित हो जाते हैं।
विज्ञापन


शुक्र पर्वत
अब आती है अंगूठे की बारी। अब अपनी नजर दौड़ाइए और अपने अंगूठे पर नजर डालिए। यही पर शुक्र पर्वत विराजमान है। यह क्षेत्र अगर पूरा और चमकीला हो, तो समझिए आप सुंदरता और भौतिक सुखों के भाग्यशाली धनी हैं। ऐसा व्यक्ति आकर्षक होता है, जीवन का रस लेना जानता है और रिश्तों में मिठास बनाए रखने की कला रखता है। शुक्र पर्वत जीवन को सुंदर बनाता है और आपको सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने में भी मदद करता बहै।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब दोनों पर्वत हो विराजमान
अगर किसी की हथेली में गुरु और शुक्र पर्वत दोनों ही अच्छे से दिखाई दें तो मां लक्ष्मी की कृपा उस पर खूब बनी रहती है। ऐसे लोग न केवल धन-धान्य से भरपूर होते हैं, बल्कि उन्हें समाज में मान, प्रतिष्ठा और स्थिरता भी सहज रूप से प्राप्त होती है। आप भी अभी से इन पर्वतों को हथेली पर तलाशना शुरू कर दीजिए। अब जब आप जान चुके हैं हथेली के इन दो पर्वतों का महत्व।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed