{"_id":"63f10859734e1ab6e20c41aa","slug":"on-mahashivratri-the-most-beautiful-description-of-mahadev-s-form-by-famous-actor-ashutosh-rana-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवभक्त अभिनेता आशुतोष राणा ने कुछ इस तरह से किया महादेव के अलौकिक स्वरूप का वर्णन...","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
शिवभक्त अभिनेता आशुतोष राणा ने कुछ इस तरह से किया महादेव के अलौकिक स्वरूप का वर्णन...
Sat, 18 Feb 2023 10:49 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 18 Feb 2023 10:49 PM IST
सार
महाशिवरात्रि के मौके पर शिवभक्त और अभिनेता आशुतोष राणा ने अमर उजाला.कॉम के साथ महादेव के अलौकिक स्वरूप का बहुत ही सुंदर वर्णन किया।
विज्ञापन
आशुतोष राणा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि के मौके पर पूरा देश भोलेभंडारी की भक्ति में लीन था। देश के सभी शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दी। सुबह से ही सभी शिव भक्त अपने आराध्य और देवों के देव महादेव की पूजा-उपासना और मंत्रोचार करते हुए उनकी भक्ति में डूबे हुए थे। 18 फरवरी को शाम होते ही उज्जैन के महाकाल और काशी विश्वनाथ समेत सभी 12 ज्योतिर्लिंगों में शिव आराधना के महापर्व के मौके पर लाखों की संख्या में दीपक जगमगाए, तो वहीं शिव भक्तों ने शरीर पर भस्म और गले में नरमुंडों की माला धारण करके शिवजी की बरात निकाली। हर-हर महादेव के जयकारे के साथ काशी समेत सभी शहर शिवमय हो गए।
महाशिवरात्रि के मौके पर शिवभक्त और अभिनेता आशुतोष राणा ने अमर उजाला.कॉम के साथ महादेव के अलौकिक स्वरूप का बहुत ही सुंदर वर्णन किया। शिवजी के स्वरूप ,आभूषण, नाम, श्रृंगार और जीवन का सार समेत कई चीजों के बारे में बहुत ही सरल तरीके से बताया। शिवजी के स्वरूप में कई ऐसी बाते हैं जो हमे जिंदगी जीने के तरीके को सिखाती है। आइए एक-एक करके जानते हैं अभिनेता आशुतोष राणा ने शिवजी के स्वरूप को अपने अंदाज में किस तरह से वर्णन किया....

1- शिव वह हैं जो बना दिया... वे उन्हीं के हो गए
अगर आप भोलेनाथ का निर्माण करते है तो वे आपके हो गए... अगर आप उनका अभिषेक करते हैं तो वे आपका अभिषेक करते हैं...जब आपके द्वारा मिट्टी से महादेव हो जाते हैं... तो उनके द्वारा मानव से ऊपर की अवस्था में आ जाते हैं।
विज्ञापन