फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Mangalwar Ke Upay tuesday remedies for job opportunities hanuman chalisa for success in interview

Mangalwar Ke Upay: नौकरी प्राप्त करने में बार-बार आ रही है बाधा, तो मंगलवार को करें ये उपाय

Tue, 26 Nov 2024 07:04 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 26 Nov 2024 07:04 AM IST
सार

अगर आपको भी नौकरी पाने में बार-बार रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है, तो कुछ विशेष उपायों को अपनाकर आप इस समस्या का समाधान पा सकते हैं।

विज्ञापन
Mangalwar Ke Upay tuesday remedies for job opportunities hanuman chalisa for success in interview
मंगलवार के उपाय - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Mangalwar Ke Upay: पढ़ाई पूरी करने के बाद एक अच्छी नौकरी पाना हर किसी के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण कार्यों में से एक होता है। कई बार कड़ी मेहनत के बावजूद भी जब इंटरव्यू में बार-बार असफलता मिलती है। ऐसे में व्यक्ति हताश और निराश हो जाता है। इस स्थिति में यह समझना मुश्किल हो जाता है कि मेहनत के बावजूद सफलता क्यों नहीं मिल रही। दरअसल मेहनत के साथ-साथ भाग्य का साथ मिलना भी बेहद आवश्यक होता है। अगर आपको भी नौकरी पाने में बार-बार रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है, तो कुछ विशेष उपायों को अपनाकर आप इस समस्या का समाधान पा सकते हैं। सही दिशा में प्रयास करने के साथ इन उपायों को अपनाने से सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

विज्ञापन


इंटरव्यू से पहले करें हनुमान चालीसा का पाठ
अगर इंटरव्यू में बार-बार आपको असफलता का सामना करना पड़ रहा है, तो हनुमान जी की आराधना लाभकारी हो सकती है। जिस दिन आपको इंटरव्यू देना हो, उस दिन एक नींबू और चार साबुत लौंग लेकर किसी हनुमान मंदिर जाएं। नींबू में चारों ओर लौंग गाड़ कर, इसे हाथ में लेकर हनुमान जी के सामने बैठें और 'ऊं श्री हनुमंते नम:' मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके बाद इस नींबू को हनुमान जी के चरणों से स्पर्श करवाकर अपने साथ ले आएं और इंटरव्यू के समय इसे अपने पास ही रखें। इसके अलावा आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

 

Kharmas 2024: जल्द शुरू होने जा रहा है खरमास, जानें इस दौरान क्या करें और क्या न करें

विज्ञापन
विज्ञापन
 

शिवजी की पूजा
नौकरी मिलने में देरी हो रही है, तो सोमवार के दिन उपवास रखना शुरू करें और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। साथ ही शिवलिंग पर साबुत चावल अर्पित करें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि चावल टूटे हुए नहीं होना चाहिए। यह आपकी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। 

शनिदेव की पूजा 
लगातार प्रयास करने के बावजूद भी यदि नौकरी में रुकावटें आ रही हैं, तो शनिदेव की आराधना करें। प्रत्येक शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाएं और 'ऊं शं शनैश्चराय नम:' मंत्र का 108 बार जाप करें। इस उपाय से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और उनकी कृपा से जीवन और नौकरी में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं।
 

Pradosh Vrat 2025: साल 2025 के प्रदोष व्रत, जानें जनवरी से दिसंबर तक की तिथियां



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed