फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Kharmas 2024 Date Time Know what to do and what not to do during kharmas

Kharmas 2024: जल्द शुरू होने जा रहा है खरमास, जानें इस दौरान क्या करें और क्या न करें

Fri, 13 Dec 2024 10:10 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 13 Dec 2024 10:10 AM IST
सार

दृक पंचांग के अनुसार सूर्य देव 15 दिसंबर को रात 10:19 बजे धनु राशि में गोचर करेंगे और तभी से खरमास आरंभ हो जाएंगे। खरमास 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन समाप्त होगा। 

विज्ञापन
Kharmas 2024 Date Time Know what to do and what not to do during kharmas
Kharmas 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Kharmas 2024 Date Time: सनातन धर्म में खरमास को विशेष माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जब तक खरमास है तब तक शुभ एवं मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं। इस संबंध में, शादियों जैसे अनुकूल आयोजनों को इस अवधि के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा की जाती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में समृद्धि और खुशियां आती हैं। इस दौरान आप भूलकर भी कोई काम नहीं करें, नहीं तो जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं।

विज्ञापन

दृक पंचांग के अनुसार सूर्य देव 15 दिसंबर को रात 10:19 बजे धनु राशि में गोचर करेंगे और तभी से खरमास आरंभ हो जाएंगे। खरमास 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन समाप्त होगा। खरमास के दौरान कुछ विशेष कार्यों को करने की मनाही होती है। आइए जानते हैं विस्तार से। 
विज्ञापन


खरमास में क्या करें 

  • धार्मिक विद्वानों के अनुसार खरमासमें प्रतिदिन भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। 
  • इस दौरान प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सूर्य को अर्घ्य दें और उनके मंत्रों का जाप करें। 
  • मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए खरमास के दौरान ध्यान करें। 
  • खरमास के दौरान अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों की मदद करें।


खरमास में क्या ना करें 

  • खरमास के दौरान भूलकर भी तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। 
  • इस समय नया वाहन खरीदना या घर बनवाना भी अशुभ माना जाता है। 
  • जब तक खरमास  रहता है, सगाई, विवाह, सामाजिक समारोह और गृहप्रवेश निषिद्ध माने जाते हैं। 
  • इस अवधि में आपको किसी से भी बहस करने से बचना चाहिए।


सूर्य देव को प्रसन्न करने के उपाय 
खरमास के दौरान कुछ उपाय करके सूर्य देव को प्रसन्न किया जा सकता है। खरमस के दौरान सूर्य देव को अर्घ्य औदें और पूजा के बाद र पूजा करने के बाद गुड़, दूध और चावल समेत कुछ चीजों का दान करें। कहा जाता है कि इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और मनुष्य को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। साथ ही मनुष्य की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed