फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahavir jayanti 2021: जरूर पढ़ना चाहिए महावीर स्वामी के ये प्रेरणादायक विचार

Sun, 25 Apr 2021 08:36 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 25 Apr 2021 08:36 AM IST
विज्ञापन
Mahavir jayanti 2021 date Importance swami mahveer ke updesh
महावीर जयंती 2021 - फोटो : अमर उजाला

चैत्र मास में शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के दिन जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का जन्म बिहार कुंडाग्राम में हुआ था। महावीर स्वामी का जन्म महाराज सिद्धार्थ और महारानी त्रिशला के यहां हुआ था। 30 वर्ष की आयु में इन्होंने राज महलों के सुख को त्याग दिया और सत्य की खोज में जंगलों की ओर चले गए। घने जंगलों में रहते हुए इन्होंने बारह वर्षों तक कठोर तपस्या की, जिसके पश्चात ऋजुबालुका नदी के तट पर साल वृक्ष के नीचे उन्हें कैवल्य ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। जिसके पश्चात उन्होंने समाज के सुधार और लोगों के कल्याण के लिए उपदेश दिये। महावीर भगवान के जन्म के पावन अवसर को महावीर स्वामी की जयंती या जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस बार महावीर जयंती 25 अप्रैल 2021 दिन रविवार को मनाई जाएगी। जैन धर्म को मानने वाले लोगों के लिए यह दिन बहुत ही खास होता है। इस दिन जैन मंदिरों में प्रार्थना और पूजा की जाती है। जैन समुदाय के द्वारा भगवान महावीर की झांकियां निकाली जाती हैं। लोग उनकी बताई गई शिक्षाओं का स्मरण करते हैं। तो चलिए जानते हैं महावीर स्वामी के प्रेरणादायक विचार।

Mahavir jayanti 2021 date Importance swami mahveer ke updesh
हैप्पी महावीर जयंती - फोटो : अमर उजाला

भगवान महावीर ने धर्म, सत्य, अहिंसा, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह, क्षमा पर सबसे अधिक बल दिया। त्याग और संयम, प्रेम और करुणा, शील और सदाचार ही उनके प्रवचनों का सार था। 

Mahavir jayanti 2021 date Importance swami mahveer ke updesh
हैप्पी महावीर जयंती 2021 - फोटो : अमर उजाला
अहिंसा

अहिंसा ही सबसे बड़ा धर्म है। किसी के अस्तित्व को मिटाने की अपेक्षा उसे शांति से जीने दो और स्वयं भी शांति से जियो इसी में सभी का कल्याण है। इस संसार में जितने भी जीव हैं उनके प्रति दया भावना रखों। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahavir jayanti 2021 date Importance swami mahveer ke updesh
हैप्पी महावीर जयंती - फोटो : अमर उजाला
धर्म

महावीर स्वामी के अनुसार जिसक मन में सदैव धर्म रहता है और जो धर्म के मार्ग पर चलता है देवता भी उसे नमस्कार करते हैं। अहिंसा, तप और संयम ही धर्म है।

विज्ञापन
Mahavir jayanti 2021 date Importance swami mahveer ke updesh
महावीर जयंती 2021
क्षमा

क्षमा के बारे में महावीर स्वामी ने कहा कि सभी जीवों से मेरा मैत्री भाव है मुझे किसी से कोई बैर भाव नहीं है मेरे द्वारा किए गए अपराध की मैं क्षमा मांगता हूं और उनके द्वारा किए गए अपराधों को क्षमा करता हूं। इस तरह से उन्होंने क्षमा मांगना और क्षमा करना दोनों ही गुणों के बारे में बताया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed