चैत्र मास में शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के दिन जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का जन्म बिहार कुंडाग्राम में हुआ था। महावीर स्वामी का जन्म महाराज सिद्धार्थ और महारानी त्रिशला के यहां हुआ था। 30 वर्ष की आयु में इन्होंने राज महलों के सुख को त्याग दिया और सत्य की खोज में जंगलों की ओर चले गए। घने जंगलों में रहते हुए इन्होंने बारह वर्षों तक कठोर तपस्या की, जिसके पश्चात ऋजुबालुका नदी के तट पर साल वृक्ष के नीचे उन्हें कैवल्य ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। जिसके पश्चात उन्होंने समाज के सुधार और लोगों के कल्याण के लिए उपदेश दिये। महावीर भगवान के जन्म के पावन अवसर को महावीर स्वामी की जयंती या जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस बार महावीर जयंती 25 अप्रैल 2021 दिन रविवार को मनाई जाएगी। जैन धर्म को मानने वाले लोगों के लिए यह दिन बहुत ही खास होता है। इस दिन जैन मंदिरों में प्रार्थना और पूजा की जाती है। जैन समुदाय के द्वारा भगवान महावीर की झांकियां निकाली जाती हैं। लोग उनकी बताई गई शिक्षाओं का स्मरण करते हैं। तो चलिए जानते हैं महावीर स्वामी के प्रेरणादायक विचार।
Mahavir jayanti 2021: जरूर पढ़ना चाहिए महावीर स्वामी के ये प्रेरणादायक विचार
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Sun, 25 Apr 2021 08:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन