फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   lord hanuman come to meet mathang tribe of srilanka

यहां आज भी आकर लोगों से मिलते हैं हनुमान जी, अगली बार कब मिलेंगे?

Sun, 31 Jan 2016 11:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 31 Jan 2016 11:02 AM IST
विज्ञापन
lord hanuman come to meet mathang tribe of srilanka

हिंदू धर्मग्रंथों में वर्णित सात वो महामानव जो आज भी अजर-अमर हैं और इस धरती पर मौजूद हैं, ऐसे महामानवों में से एक हनुमानजी भी हैं। सेतु डॉट ओआरजी नामक वेबसाइट में दावा किया गया है कि श्रीलंका में एक स्थान हैं जहां पर हर 41 साल में हनुमानजी यहां के एक विशेष समुदाय से मिलने आते हैं।

विज्ञापन


हनुमानजी जी कुछ दिन लोगों के साथ रहने के बाद फिर वापस चले जाते हैं। लेकिन हनुमानजी क्यों और कैसे आते हैं इस पर वेबसाइट ने व्यापक जानकारी प्रकाशित की है। जिसके कुछ प्रमुख अंश हम यहां दे रहे हैं।
विज्ञापन


श्रीलंका के मातंग आदिवासी
सेतु डॉट ओआरजी वेबसाइट के अनुसार श्रीलंका के जंगलों में मातंक नाम से एक ऐसा कबीलाई समूह रहता है जोकि पूर्णत: बाहरी समाज से कटा हुआ है। उनका रहन-सहन और पहनावा भी अलग है और उनकी भाषा भी प्रचलित भाषा से अलग है। मातंग समुदाय वही समुदाय है जिनसे मिलने हनुमानजी प्रत्येक 41 साल बाद उनसे मिलने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट को चलाने वाले सेतु नाम के आध्यात्मिक संगठन का दावा है कि इस बार 27 मई 2014 को हनुमानजी ने मातंग समूह के साथ आखिरी दिन बिताया था। इसके बाद अब हनुमानजी 2055 में फिर से इस समुदाय से मिलने आएंगे।

सेतु संगठन अनुसार, श्रीलंका में आदिवासी समूह को मातंग लोगों का समाज कहा जाता है। खास बात यह है कि हनुमान जी का जन्म भी मातंग ऋषि का आश्रम में ही हुआ था।

श्रीलंका के पिदुरु पर्वत के जंगलों में रहने वाले मातंग कबीले के लोग संख्या में बहुत कम हैं और बाकी समुदायों से अलग हैं। सेतु संगठन मातंग सुमुदाय को और करीब से जानने के लिए लिए जंगली जीवन शैली अपनाई और इनसे संपर्क साधना शुरू किया। संपर्क साधने के बाद उन समूह से उन्हें जो जानकारी मिली उससे जानकर वे हैरान रह गए।

'हनु पुस्तिका’ लिखते हैं मातंग बाबा

lord hanuman come to meet mathang tribe of srilanka

अध्ययनकर्ताओं अनुसार, हनुमानजी के साथ मातंगों के विचित्र संबंध हैं जिसके बारे में पिछले साल ही पता चला। मातंग संतों की गतिविधियों पर गौर किया गया, तो पता चला कि उनका यह सिलसिला रामायण काल से ही चला आ रहा है।

इन मातंगों की यह गतिविधियां प्रत्येक 41 साल बाद ही सक्रिय होती है। मातंगों अनुसार, हनुमानजी ने उनको वचन दिया था कि मैं प्रत्येक 41 वर्ष में तुमसे मिलने आऊंगा और आत्मज्ञान दूंगा। अपने वचन के अनुसार हनुमानजी हर 41 साल बाद आकर समुदाय के लोगों को आत्मज्ञान देते हैं।

सेतु अनुसार जब हनुमानजी उनके पास 41 साल बाद रहने आते हैं, तो इस दौरान उनके द्वारा किए गए हर काम और उनके बोले गए प्रत्येक शब्द को 'हनु पुस्तिका' नाम कॉपी में लिखा जाता है। आदिवासियों के मुखिया बाबा मातंग अपनी ‘हनु पुस्तिका’ में नोट करते हैं। 2014 के प्रवास के दौरान हनुमानजी द्वारा जंगल में मातंगों के साथ की गई सभी लीलाओं का विवरण भी इसी पुस्तिका में नोट किया गया है।

सेतु ने दावा किया है कि उनके संत पिदुरु पर्वत की तलहटी में स्थित अपने आश्रम में इस पुस्तिका तो समझकर इसका आधुनिक भाषाओं में अनुवाद करने में जुटे हुए हैं ताकि हनुमानजी के चिरंजीवी होने के रहस्य को जाना जा सके, लेकिन इन आदिवासियों की भाषा को समझने में काफी मुश्किल है इसलिए हनुमान जी की लीलाओं को समझने में काफी समय लग रहा है। आगे पढ़ें किस पर्वत में रहते हैं मातंग समुदाय के लोग।

कहां है यह पर्वत?

lord hanuman come to meet mathang tribe of srilanka

जिस पर्वत में मातंग समुदाय के लोग रहते हैं वह श्रीलंका के बीचोबीच स्थित है। यह पर्वत नुवारा एलिया शहर में है। इस पर्वतों की इस श्रृंखला के आसपास घंने जंगल है जहां आदिवासियों के कई समूह रहते हैं।

‘नुवारा एलिया’ पर्वत श्रृंखला
वाल्मीक-रामायण के अनुसार, श्रीलंका के मध्य में रावण का महल था। ‘नुवारा एलिया’ पहाड़ियों से लगभग 90 किलोमीटर दूर बांद्रवेला की तरफ मध्य लंका की ऊंची पहाड़ियों के बीचोबीच सुरंगों तथा गुफाओं के भंवरजाल मिलते हैं। यहां ऐसे कई पुरातात्विक अवशेष मिलते हैं जिनकी कार्बन डेटिंग से इनका काल निकाला गया है।

श्रीलंका में नुआरा एलिया पहाड़ियों के आसपास स्थित रावण फॉल, रावण गुफाएं, अशोक वाटिका और खंडहर हो चुके विभीषण के महल आदि की पुरातत्व विभाग ने जांच की जिसमें ये गुफाएं रामायण काल की होने की पुष्टि हुई है।

मातंगों ने की हनुमानज की सेवा

lord hanuman come to meet mathang tribe of srilanka

कहते हैं कि जब भगवान श्रीरामजी ने अपना मानव जीवन पूरा करके जल समाधि ले ली थी, तब हनुमानजी पुनः अयोध्या छोड़कर जंगलों में रहने चले गए थे। किष्किंधा आदि जगह होते हुए वे लंका के जंगलों में भ्रमण हेतु गए।

उस वक्त वहां विभीषण का राज था। विभीषण को भी चिरंजीवी होने का वरदान प्राप्त था। हनुमानजी ने कुछ दिन श्रीलंका के जंगलों में गुजारे जहां वे प्रभु श्रीराम का ध्यान किया करते थे। उस दौरान पिदुरु पर्वत में रहने वाले कुछ मातंग आदिवासियों ने उनकी खूब सेवा की।

उनकी सेवा से प्रसंन्न होकर हनुमानजी ने उनको वचन दिया कि प्रत्येक 41 साल बाद में तुमसे मिलने आऊंगा। यही कारण है कि हनुमानजी आज भी इस वचन का पालन करते हैं।

सेतु डॉट ओआरजी वेबसाइट को चलाने वाले इस आध्यात्मिक संगठन का केंद्र कोलंबों में है जबकि इसका साधना केंद्र पिदुरुथालागाला पर्वत की तलहटी में स्थित एक छोटे से गांव नुवारा में है। इस संगठन का उद्देश्य मानव जाति को फिर से हनुमानजी से जोड़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed