फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Jaya Ekadashi 2022 Know the date time shubh muhurat and poojavidhi of Jaya Ekadashi Vrat

Jaya Ekadashi 2022: इस दिन मनाई जाएगी जया एकादशी, जानें तिथि, पूजा मुहूर्त, पारण समय और पूजा विधि

Sun, 30 Jan 2022 04:19 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 30 Jan 2022 04:19 PM IST
सार

Jaya Ekadashi 2022: जया एकादशी का व्रत करने से कई समस्याओं का समाधान हो जाता है। जया एकदाशी के दिन भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। पूजन में भगवान विष्णु को पुष्प, जल, अक्षत, रोली तथा विशिष्ट सुगंधित पदार्थों अर्पित करना चाहिए। जया एकादशी का यह व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। 

विज्ञापन
Jaya Ekadashi 2022 Know the date time shubh muhurat and poojavidhi of Jaya Ekadashi Vrat
Jaya Ekadashi 2022: जया एकादशी व्रत करने से व्यक्ति को मोक्ष, पाप-कष्ट से मुक्ति मिलती है। - फोटो : जया एकादशी 2022

विस्तार

Jaya Ekadashi 2022: हिन्दू पंचांग के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि जया एकादशी व्रत कहलाती है। जया एकादशी व्रत करने से व्यक्ति को मोक्ष, पाप-कष्ट से मुक्ति मिलती है। जया एकादशी का व्रत करने से कई समस्याओं का समाधान हो जाता है। जया एकदाशी के दिन भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। पूजन में भगवान विष्णु को पुष्प, जल, अक्षत, रोली तथा विशिष्ट सुगंधित पदार्थों अर्पित करना चाहिए। जया एकादशी का यह व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत करने वाले व्यक्ति को भूत-प्रेत, पिशाच जैसी योनियों में जाने का भय नहीं रहता है। आइए जानते हैं जया एकादशी व्रत की तिथि, मुहूर्त , पूजा विधि के बारे में। 

विज्ञापन

Jaya Ekadashi 2022 Know the date time shubh muhurat and poojavidhi of Jaya Ekadashi Vrat
Jaya Ekadashi 2022: उदयातिथि 12 फरवरी दिन शनिवार को है, इसलिए  जया एकादशी व्रत 12 फरवरी को मान्य है।  - फोटो : अमर उजाला।

जया एकादशी 2022 तिथि एवं पूजा मुहूर्त
एकादशी तिथि आरंभ:  11 फरवरी, शुक्रवार दोपहर 01:52 मिनट पर  
एकादशी तिथि समाप्त: 12 फरवरी, शनिवार सायं 04:27 मिनट तक 
उदयातिथि 12 फरवरी दिन शनिवार को है, इसलिए  जया एकादशी व्रत 12 फरवरी को मान्य है। 

जया एकादशी शुभ मुहूर्त आरंभ :  12 फरवरी, शनिवार, दोपहर 12:13 मिनट से 
जया एकादशी शुभ मुहूर्त समाप्त: 12 फरवरी, शनिवार, दोपहर 12: 58 मिनट तक 

जया एकादशी 2022 पारण समय
13 फरवरी,  रविवार प्रात: 07: 01 मिनट से  प्रातः 09: 15 मिनट के मध्य तक 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jaya Ekadashi 2022 Know the date time shubh muhurat and poojavidhi of Jaya Ekadashi Vrat
Jaya Ekadashi 2022: द्वादशी के दिन किसी जरुरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को भोजन कराकर, दान-दक्षिणा देकर व्रत का पारण करना चाहिए - फोटो : अमर उजाला।

जया एकादशी व्रत पूजा विधि

  • जया एकादशी व्रत के लिए साधक को व्रत से पूर्व दशमी के दिन एक ही समय सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए। व्रती को संयमित और ब्रह्मचार्य का पालन करना चाहिए।
  • प्रात:काल स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेकर धूप, दीप, फल और पंचामृत आदि अर्पित करके भगवान विष्णु के श्री कृष्ण अवतार की पूजा करनी चाहिए।
  • रात्रि में जागरण कर श्री हरि के नाम के भजन करना चाहिए।
  • द्वादशी के दिन किसी जरुरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को भोजन कराकर, दान-दक्षिणा देकर व्रत का पारण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed