फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   hanumanji puja vidhi and favorite zodiac signs according to astrology

इन राशियों पर हमेशा रहती है हनुमानजी की विशेष कृपा, लेकिन न करें भूलकर भी ये काम

Wed, 16 Apr 2025 02:16 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 16 Apr 2025 02:16 PM IST
सार

हनुमानजी जल्द प्रसन्न होने वाले और संकटमोचन देवता हैं। हनुमानजी की आराधना करने पर जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति और कष्टों से मुक्ति मिलती है। हनुमानी जी की पूजा बहुत ही सरल होती है

विज्ञापन
hanumanji puja vidhi and favorite zodiac signs according to astrology
हनुमान जी इस कलयुग में आज भी हैं। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हनुमानजी को चिरंजीवी होने का वरदान मिला हुआ है और ऐसी मान्यता है कि आज भी हनुमानजी इस पृथ्वी पर वास करते हैं। हनुमानजी को भगवान श्रीराम का अनन्य भक्त माना जाता है। हनुमानजी जल्द प्रसन्न होने वाले और संकटमोचन देवता हैं। हनुमानजी की आराधना करने पर जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति और कष्टों से मुक्ति मिलती है। हनुमानी जी की पूजा बहुत ही सरल होती है। वैदिक ज्योतिशास्त्र के अनुसार कुछ राशियां ऐसी होती है जिनके ऊपर हनुमानजी की हमेशा कृपा बनी रहती है वहीं कुछ ऐसे काम होते हैं जिन्हें करने पर हनुमान जी नाराज भी हो जाते हैं। आइए जानते हैं किन राशि पर हनुमान जी रहती है विशेष कृपा। 

विज्ञापन


मेष राशि
मेष राशि वालों पर हनुमानजी की विशेष कृपा रहती है। इस राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं। इस राशि पर हनुमानजी की विशेष आशीर्वाद होने की वजह से इन्हें जीवन में सभी तरह के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। ऐसे लोग में आत्मविश्वास बहुत होता है। ये साहसी, परिश्रमी और निडर स्वभाव वाले होते हैं। इस राशि के लोगों पर हनुमान जी की कृपा मिलने से बड़े से बड़े संकट फौरन ही दूर हो जाते हैं। मेष राशि के लोगों को हनुमान जी की विशेष पूजा-आराधना करनी चाहिए।
विज्ञापन


Vaishakh Month 2025: वैशाख माह में इन राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, भगवान विष्णु का मिलेगा आशीर्वाद
विज्ञापन
विज्ञापन


वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि पर भी हनुमानजी की विशेष कृपा हमेशा बनी रहती है। इस राशि के लोगों पर हनुमंत कृपा रहने से कोई भी बड़ा से बड़ा काम बहुत ही आसानी के साथ होता है। ऐसे लोग अपने जीवन में एक अच्छा मुकाम और मान-सम्मान को प्राप्त करते हैं। इस राशि के लोगों को बहुत अच्छे अवसर मिलते हैं। हनुमंत कृपा के लिए इस राशि के लोगों को मंगलवार और शनिवार को विशेष पूजा करनी चाहिए। 


Panchgrahi Yog 2025: 25 अप्रैल को पंचग्रही महासंयोग, इन राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला

मकर राशि 
मकर राशि के लोग बहुत ही मेहनती और कर्मठ स्वभाव के होते हैं। इस राशि पर भी सदैव हनुमान जी विशेष कृपा रहती है। इन्हें अपने जीवन में हमेशा ही सुखों की प्राप्ति होती है। इनके जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं रहती। ये लोग अपने शत्रुओं पर हमेशा हावी रहते हैं। इस राशि के लोग गलत बात नहीं मानते। हनुमानजी की लगातार कृपा बरकरार रहने के लिए इस राशि के लोगों को शनिवार और मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए। 

हनुमानजी की पूजा में क्या करें और क्या नहीं 
- हनुमानजी जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं और अगर आप चाहते है कि आपके ऊपर हमेशा हनुमानजी की कृपा बनी रहे तो मंगलवार के दिन मांस-मदिरा का सेवन न करें और इस दिन ब्रह्राचर्य के नियमों का पालन करें। 
- जो लोग स्त्रियों का अपमान करते हैं उनके ऊपर हनुमंत कृपा नहीं रहती। 
-हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़, चना, केला और मूंगफली जरूर खिलाएं। 
- जो लोग गरीबों और असहायों को परेशान करते हैं उनके ऊपर हनुमान जी प्रसन्न नहीं होते हैं। 
- प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करने और मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करने से हनुमानजी प्रसन्न होते हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed