फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर न करें ये पांच गलतियां, मिल सकते हैं अशुभ परिणाम

Wed, 09 Apr 2025 01:20 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 09 Apr 2025 01:20 PM IST
सार

Hanuman Janmotsav 2025: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार चैत्र पूर्णिमा तिथि 12 अप्रैल 2025 को प्रात: 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो रही है। इसका समापन 13 अप्रैल 2025 को सुबह 05 बजकर 52 मिनट पर है। 

विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2025 par kya na kare know Mistakes to avoid on Hanuman Jayanti disprj
Hanuman Janmotsav 2025 - फोटो : adobe

Hanuman Janmotsav 2025: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार चैत्र पूर्णिमा तिथि 12 अप्रैल 2025 को प्रात: 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो रही है। इसका समापन 13 अप्रैल 2025 को सुबह 05 बजकर 52 मिनट पर है। ऐसे में 12 अप्रैल 2025 को हनुमान जन्मोत्सव का महापर्व पूरे भारत में मनाया जाएगा। यह दिन मुख्य रूप से बजरंगबली की पूजा-अर्चना को समर्पित है। इस तिथि पर वीर बजरंगी की उपासना से न केवल सभी समस्याएं दूर बल्कि कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती हैं।



ज्योतिषियों के मुताबिक मंगल ग्रह के शुभ पर प्रभाव से व्यक्ति निडर और ऊर्जावान बनता है, जिससे कार्यों को पूरा करने की क्षमता मिलती है। ऐसे में हनुमान भक्तों के लिए हनुमान जन्मोत्सव का दिन बेहद खास है। इस तिथि पर हस्त नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग बन रहा है, जो संकटमोचन की कृपा पाने के लिए कल्याणकारी है। परंतु इस दिन कुछ विशेष कार्यों को करने से भी बचना चाहिए अन्यथा अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं

Hanuman Janmotsav 2025 par kya na kare know Mistakes to avoid on Hanuman Jayanti disprj
Hanuman Janmotsav 2025 - फोटो : adobe stock
हनुमान जन्मोत्सव पर न करें ये गलतियां
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जन्मोत्सव के दिन घर में लहसुन व प्याज का उपयोग न करें। इस दौरान शराब, मांसाहार, तंबाकू आदि चीजों से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
  • हनुमान जन्मोत्सव हनुमान जी की कृपा पाने का दिन है। इस दिन दान अवश्य करें। परंतु याद रखें आप जिन भी चीजों का दान करें, उन्हें खुद ग्रहण भूलकर भी न करें। यह अशुभ हो सकता है।
Hanuman Janmotsav 2025 par kya na kare know Mistakes to avoid on Hanuman Jayanti disprj
Hanuman Janmotsav 2025 - फोटो : adobe stock
  • अगर आप हनुमान जन्मोत्सव के दिन उपवास रख रहे हैं, तो आप गलती से भी नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • कहा जाता है कि बजरंगबली की आराधना में चरणामृत का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2025 par kya na kare know Mistakes to avoid on Hanuman Jayanti disprj
Hanuman Janmotsav 2025 - फोटो : adobe stock
  • हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंगबली की पूजा में काले या सफेद रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। यह उचित नहीं है।
  • इस दिन बजरंगबली की टूटी या खंडित प्रतिमा की पूजा न करें। आप इसे जल में प्रवाहित कर दें और नई तस्वीर की पूजा करें।
विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2025 par kya na kare know Mistakes to avoid on Hanuman Jayanti disprj
Hanuman Janmotsav 2025 - फोटो : adobe stock
हनुमान जन्मोत्सव शुभ मुहूर्त
हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा के लिए दो शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। पहला मुहूर्त 12 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 35 मिनट से सुबह 9 बजकर 11 मिनट तक है। इसके बाद दूसरा शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 45 मिनट से लेकर रात  8. 8 मिनट तक रहेगा।
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Hanuman Jayanti 2025: हनुमान जयंती पर बजरंग बाण का महत्व, नियम और पाठ विधि

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed