धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा जी के दर्शन मात्र से जीवों को कष्टों से मुक्ति मिलती है। वहीं गंगाजल के स्पर्श से स्वर्ग की प्राप्ति होती है। पाठ, यज्ञ, मंत्र, होम और देवार्चन आदि समस्त शुभ कर्मों से भी जीव को वह गति नहीं मिलती,जो गंगाजल के सेवन से प्राप्त होती है। मां गंगा शुद्ध, विद्यास्वरूपा, इच्छाज्ञान एवं क्रियारूप, दैहिक, दैविक तथा भौतिक तापों को शमन करने वाली, धर्म, अर्थ, काम एवं मोक्ष चारों पुरूषार्थों को देने वाली शक्ति स्वरूपा हैं।
{"_id":"5e903ae18ebc3e78b7131612","slug":"gangajal-importance-benefits-facts-significance-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गंगाजल के हैं कई फायदे, घर की सभी समस्याओं से निवारण के लिए करें ये छोटा सा काम","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
गंगाजल के हैं कई फायदे, घर की सभी समस्याओं से निवारण के लिए करें ये छोटा सा काम
Sun, 12 Apr 2020 10:08 PM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
गंगा जी
Trending Videos
वास्तु दोष निवारण
- यदि घर में वास्तुदोष है और आप उससे परेशान रहते हों तो अपने घर में नियमित गंगाजल का छिड़काव करें। ऐसा नियमित करने से वास्तु दोष का प्रभाव खत्म हो जाता है और घर पर सकारात्मक ऊर्जा आती है। घर में गंगाजल का सदैव छिड़काव करना चाहिए।
गृहक्लेश होगा दूर
- पारिवारिक सदस्यों में क्लेश रहता है तो प्रतिदिन सुबह सारे घर में गंगा जल का छिड़काव करें। इस उपाय से घर की नकारात्मकता का नाश होता है और सकारात्मकता का माहौल बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
file photo
नजर उतरेगी
- यदि किसी व्यक्ति या बच्चे को नजर लग गई है तो उसे आप गंगा जल के छींटे दें। नजर का दुष्प्रभाव दूर हो जाएगा।
विज्ञापन
डरावने सपने आते हों
- यदि आपको या बच्चों को रात में डर लगता हो या खराब सपने आते हों तो हमेशा सोने से पहले बिस्तर पर गंगाजल का छिड़काव कर दें। ऐसा करने से डरावने सपने इंसान को परेशान नहीं करते हैं।
