फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Ganesh Jayanti 2022 Today on Ganesh Jayanti,chant Ganesh Mantras for progress in job-business

Ganesh Jayanti 2022: आज गणेश जयंती पर नौकरी-बिजनेस में तरक्की के लिए करें गणेश मंत्रों का जाप

Fri, 04 Feb 2022 11:23 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 04 Feb 2022 11:23 AM IST
सार

Ganesh Jayanti 2022: गणेश जयंती आज यानि 4 फरवरी दिन, शुक्रवार को मनाई जा रही है। मान्यता है कि गणेश जयंती के दिन व्रत करने और गणेश जी के जन्मकथा का श्रवण करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं। इसके साथ ही आपके समस्त कार्य पूर्ण होते हैं।  इस दिन जो लोग व्रत रखते हैं और गणेश जी के मंत्रों का जाप करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

विज्ञापन
Ganesh Jayanti 2022 Today on Ganesh Jayanti,chant Ganesh Mantras for progress in job-business
Ganesh Jayanti 2022: गणेश जयंती के दिन व्रत करने और गणेश जी के जन्मकथा का श्रवण करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं। - फोटो : Pixabay

विस्तार

Ganesh Jayanti 2022: हिन्दी पंचांग के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जयंती मनाई जाती है। इस दिन ही भगवान गणेश जी का जन्म हुआ था। गणेश जयंती को माघी गणेश चतुर्थी, माघ विनायक चतुर्थी या तिलकुंड चतुर्थी भी कहा जाता है। इस वर्ष गणेश जयंती आज यानि 4 फरवरी दिन, शुक्रवार को मनाई जा रही है। मान्यता है कि गणेश जयंती के दिन व्रत करने और गणेश जी के जन्मकथा का श्रवण करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं। इसके साथ ही आपके समस्त कार्य पूर्ण होते हैं।  इस दिन जो लोग व्रत रखते हैं और गणेश जी के मंत्रों का जाप करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। चतुर्थी के दिन गणेश जी के विशेष मंत्रों का जाप करने से व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलती है, साथ ही सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। गणेश जयंती के दिन गणेश जी कुछ ऐसे मंत्र हैं जिनका जाप करने से शुभता होती है और भाग्य में वृद्धि होती है।  आइए जानते हैं गणेश जी के उन मंत्रों के बारे में, जिनका जाप करके आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। 

विज्ञापन

Ganesh Jayanti 2022 Today on Ganesh Jayanti,chant Ganesh Mantras for progress in job-business
Ganesh Jayanti 2022: इन दोनों ही मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति की मनोकामना पूर्ण होती है और काम में तरक्की मिलने लगती है। - फोटो : Pixabay

गणेश जी के मंत्र
आय प्राप्ति के लिए करें इस मंत्र का जाप  
व्यवसाय या नौकरी में यदि आपको बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। व्यवसाय में आय के स्रोत नहीं बन पा रहे हैं ऐसे में आपको गणेश जी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। 

ॐ श्रीं सौम्याय सौभाग्याय गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानाय स्वाहा

इस मंत्र का जाप करने से नौकरी और बिजनेस की बाधाएं दूर होती हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता भी प्राप्त होती है। 

आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मंत्र जाप 
यदि आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं और फिर भी आपको तरक्की प्राप्त नहीं हो रही है। यदि आपकी आर्थिक स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है, तो ऐसे में बुधवार के दिन या गणेश जयंती के दिन गणेश जी की पूजा के समय इस मंत्र का जाप करें। 

 ॐ गं हस्ति पिशाचि लिखे स्वाहा

इस मंत्र के नियमित जाप से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed