फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Bhai Dooj 2021 date Vastu Tips for Tilak direction Bhaiya dooj festival

Bhai Dooj Vastu Tips: तिलक लगाते वक्त इस दिशा में होना चाहिए भाई का मुंह, बहनें रखें इन बातों का विशेष ध्यान

Sun, 31 Oct 2021 02:08 PM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 31 Oct 2021 02:08 PM IST
विज्ञापन
Bhai Dooj 2021 date Vastu Tips for Tilak direction Bhaiya dooj festival
bhai dooj 2021 - फोटो : file photo

रक्षाबंधन की तरह ही भाई दूज का त्योहार भी हर भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है। हर साल दिवाली के दो दिन बाद भाई दूज मनाया जाता है। इस साल भाई दूज का त्योहार 6 नवंबर को मनाया जाएगा। भाई दूज का बहनों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र के लिए पूजा करती हैं और सलामती की कामना करती हैं।

विज्ञापन


मान्यता के अनुसार भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई का तिलक कर उन्हें मनपसंद मिठाई खिलाती हैं। ऐसा करने से जीवन भर यम का भय नहीं सताता और उन भाई-बहनों की कभी अकाल मृत्यु नहीं होती। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार एक ओर भाई दूज के दिन तिलक लगाने से भाई को लंबी उम्र के साथ सुख संपन्नता का आशीर्वाद भी मिलता है, तो वहीं इस दौरान कुछ कामों में सावधानी भी बरतने की सलाह दी गई है। चलिए जानते हैं उन सावधानियों के बारे में....
विज्ञापन


 

Bhai Dooj 2021 date Vastu Tips for Tilak direction Bhaiya dooj festival
भाई दूज 2021

तिलक लगाते वक्त इस बात का रखें ख्याल
भाई दूज का यह त्यौहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है और इस दिन बहन को रोली तिलक लगाकर भाई की पूजा करनी चाहिए, लेकिन तिलक लगाते समय भाई का मुंह किस दिशा में हो इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जानकारों की मानें तो तिलक करते समय भाई का मुंह उत्तर या उत्तर-पश्चिम में से किसी एक दिशा में होना चाहिए और बहन का मुख उत्तर-पूर्व या पूर्व में होना चाहिए। इसके साथ ही भाई दूज पर बहन को भाई का तिलक करने से पहले कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए।


ऐसे करें तिलक
भाई दूज पर सबसे पहले आटा से चौक बनाएं। चौक उत्तर-पूर्व में बनाना चाहिए। पूजा में चौक बनाने के लिये आटे और गोबर का इस्तेमाल किया जाता है। इस चौक पर भाई को पूर्व की ओर मुंह करके बिठाएं। फिर भाई के मस्तक पर तिलक लगाएं। तिलक लगाने के बाद भाई के हाथ में कलावा बांधें। इसके बाद दीपक जलाकर भाई की आरती करें।
 

Bhai Dooj 2021 date Vastu Tips for Tilak direction Bhaiya dooj festival
भाई दूज 2021 - फोटो : अमर उजाला
भूलकर भी न करें ये गलतियां
  • भाईदूज के दिन बहन-भाई को किसी भी मुद्दे पर आपस में बहस या झगड़ा नहीं करना चाहिए।
  • बहन को भाई से मिले उपहार का निरादर नहीं करना चाहिए।
  • भाईदूज पर बहन को भाई का तिलक करने से पहले कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए। 
  • बहन-भाई को इस दिन भूलकर भी एक दुसरे से झूठ नहीं बोलना चाहिए।
  • भाई को तिलक लगाते समय बहनें भूलकर भी काले वस्त्र धारण न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed