फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   The secret of success of the sacrifice

जब युधिष्ठिर के यज्ञ में हुई एक अजब घटना ने सभी को चौंका दिया

Fri, 04 Sep 2015 11:53 AM IST
-आचार्य चतुरसेन
-आचार्य चतुरसेन Updated Fri, 04 Sep 2015 11:53 AM IST
विज्ञापन
The secret of success of the sacrifice

जब महाराज युधिष्ठिर का यज्ञ पूरा हो गया, तो वहां ऋषियों की सभा हुई। सभा में यज्ञ की चर्चा होने लगी। किसी ने कहा, ऐसी उदारता से कोई यज्ञ हुआ है, यह हमने नहीं सुना।

विज्ञापन


क्योंकि इसमें नर-नारायण अर्जुन और श्रीकृष्ण जूठी पत्तल समेट रहे थे।’ इसी बीच एक नेवला दिखाई पड़ा, जिसका आधा शरीर सोने का था। वह मनुष्य की तरह बोला, यज्ञ तो कुरुक्षेत्र में एक ब्राह्मण ने किया था। उसके पुण्य प्रभाव से देवलोक से तत्काल दिव्य विमान आया और उसमें बैठकर ब्राह्मण परिवार स्वर्ग चला गया।
विज्ञापन


देखें, ये हैं भगवान श्री कृष्ण की 9 पटरानियां, हर किसी की अनोखी है कहानियां


सभासदों ने नेवले से उस यज्ञ के बारे में विस्तार से बताने के लिए कहा। वह बोला-कुरुक्षेत्र में एक ब्राह्मण, उसकी स्त्री, पुत्र और पुत्रवधू रहते थे। बहुत दिनों से उन्हें अन्न नहीं मिला था। वे सब उपवास कर रहे थे। कई दिनों बाद ब्राह्मण सेर-दो सेर अन्न बीनकर लाया और यथाविधि बनाकर तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, मामा शकुनी के पासों में ऐसा क्या था जो कभी नहीं हारे जुए में

जैसे ही वे खाने को हुए, एक अतिथि आ पहुंचा और उसने भोजन मांगा। ब्राह्मण ने अपना हिस्सा दे दिया। फिर भी उसका पेट नहीं भरा। तब उसकी स्त्री और पुत्र ने भी अपना-अपना हिस्सा दे दिया। अंत में पुत्रवधू अपना हिस्सा देने आई, तो ब्राह्मण बोला, तू बहुत निर्बल है!


तू मत दे।’ पुत्रवधू बोली-पिताजी! शरीर नष्ट भी हो जाए, तो फिर प्राप्त हो जाएगा। किंतु धर्म जाकर फिर वापस नहीं लौटेगा।’ यह सुनकर ब्राह्मण के आनंद का ठिकाना नहीं रहा।

उसी समय विमान आया और सारे कुटुंब को बिठाकर स्वर्ग ले गया। मैं उस समय उस जगह लोट भर गया था, जिससे मेरा आधा शरीर सोने का हो गया। बाकी आधा शरीर सोने का करने के लिए मैं यहां आया, पर वैसा नहीं हुआ। अतः उस ब्राह्मण का यज्ञ इससे बढ़कर था। यह सुन सब चुप हो गए। सच है, परमार्थ से बड़ा यज्ञ नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed