फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   power is described as a miracle of mathematics, This is physically different

अपनी शक्ति का उपयोग कर इंसान खुद भी चमत्कार कर सकता है

Fri, 23 Feb 2018 05:57 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Feb 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
power is described as a miracle of mathematics, This is physically different

प्राचीन ग्रंथों में शक्ति को गणित के चमत्कार रूप में बताया गया है। यह शक्ति भौतिक रूप से अलग होती है। आकाश में दिखाई देने वाला सूर्य तो अग्नि का विराट पिंड है। उसकी शक्ति असीम है। आध्यात्म और विज्ञान का ब्यौरा जुटाते हुए लेखक डॉ. हरि देसाई ने लिखा है कि मनुष्य हाथ से जितनी देर में एक अंक लिखता है, उतनी देर में कंप्यूटर सोलह अंकों वाली किसी भी संख्या के गुणनफल, लघुत्तम और समापरवर्तक रूप निकाल सकता है।

विज्ञापन


आदमी ज्यादा से ज्यादा पांच हजार शब्द याद रख सकता है, पर कंप्यूटर उतनी ही देर में साठ हजार शब्द याद कर लेता है। कोई व्यक्ति एक बार में कठिनाई से छह भाषाएं याद रख सकता है, पर कंप्यूटर एक बार में तीन सौ से ज्यादा भाषाएं सीख और याद कर सकता है। यही नहीं, वह किसी व्यक्ति द्वारा दी जा रही भाषा का एक ही समय में 16 भाषाओं में अनुवाद कर सकता है। कंप्यूटर को ऑपरेट करने के लिए भी एक जीता जागता इंसान चाहिए, लेकिन अपनी शक्ति का उपयोग कर इंसान खुद ही इस तरह का चमत्कार रच सकता है। प्राचीन ग्रंथों में इस शक्ति को गणित शक्ति के चमत्कार के रूप में बताया है।
विज्ञापन


पुराणों में गणेश सत्ता के रूप में जिस दैवीय शक्ति और उसके अनुग्रह का विवरण मिलता है, उसे शक्ति के संसर्ग या गणेश के अनुग्रह के रूप में ही देखना चाहिए। शक्ति भौतिक रूप से अलग है। उसकी उपासना के लिए जिस विधि-विधान को अपनाया जाता है, वह दरअसल इस सूक्ष्म शक्ति से लाभ उठाने का अपना विज्ञान है। डॉ. देसाई के अनुसार, सूर्यशक्ति के सामने अनुग्रह भाव से प्रतिदिन नियमित दस मिनट के लिए भी संपर्क में आएं, तो इस विकास का चमत्कारिक अनुभव देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed