फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   only she is able to become queen

उसकी एक सच्चाई ने झोपड़ी से उठाकर महल में पहुंचा दिया

Mon, 17 Nov 2014 12:01 PM IST
सोमदेव शर्मा
सोमदेव शर्मा Updated Mon, 17 Nov 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
only she is able to become queen

राजकुमार वसुसेन राजा बनने वाले थे। परंपरा के अनुसार राजा बनने से पहले उनका विवाह आवश्यक था। मंत्री ने सलाह दी कि वह राज्य की सभी विवाह योग्य युवतियों को बुलाकर उनमें से सुयोग्य वधु चुने। महल में काम करने वाली एक स्त्री की पुत्री वसुसेन से बहुत प्रेम करती थी।

विज्ञापन


मेष: आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने की संभावनापढ़ें, साप्ताहिक राशिफल: 17 से 23 नवंबर तक का हाल जानिए
विज्ञापन

स्वयंवर की खबर सुनकर वह भी राजमहल जाने की जिद करने लगी। मां ने बेटी को समझाया कि वसुसेन का विचार ही मन से निकाल दे। मगर उसने कहा, मां, मुझे पता है कि वसुसेन मुझे नहीं चुनेंगे, पर इसी बहाने मुझे कुछ समय उनके पास रहने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वयंवर के दौरान महल में सुंदर और धनी युवतियों का जमघट लगा। वसुसेन ने कहा, मैं प्रत्येक युवती को एक बीज दूंगा। इस बीज से पौधा निकलने के छह महीने बाद जो मुझे सबसे सुंदर फूल लाकर देगी, मैं उसी से विवाह करूंगा। सभी युवतियों को गमले में बीज रोपकर दे दिया गया।


belly button palmistry navelइस तरह नाभि देखकर जान जान सकते हैं स्त्रियों का बड़ा राज


महल की दासी की पुत्री ने भी बहुत लगन से गमले की देखभाल की। उसने दिन-रात एक कर दिया, लेकिन गमले में कोई पौधा नहीं उगा। छह महीने बाद वह अपने खाली गमले को लेकर राजमहल पहुंची। उसने देखा कि बाकी युवतियों के गमलों में बहुत अच्छे, सुंदर फूल खिले थे।

जब परिणाम के घोषणा की बारी आई, तो वसुसेन ने दासी की पुत्री को ही चुना। उपस्थित लोगों ने ऐतराज किया कि सुंदर फूल लेकर आई युवतियों की उपेक्षा हुई है, तो वसुसेन ने शांतिपूर्वक कहा, केवल यही युवती रानी बनने की योग्यता रखती है, क्योंकि इसने सच्चाई और ईमानदारी का फूल खिलाया है। जो बीज मैंने छह महीने पहले सभी युवतियों को दिए थे, वे निर्जीव थे। उनसे पौधा उगकर फूल खिलना असंभव था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed