फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 17 to 24 november

साप्ताहिक राशिफल: 17 से 23 नवंबर तक का हाल जानिए

Mon, 17 Nov 2014 03:14 PM IST
Updated Mon, 17 Nov 2014 03:14 PM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 17 to 24 november

इस सप्ताह सूर्य एवं चंद्रमा दोनों अपना नैसर्गिक बल खोएंगे। इस वजह से आपके जीवन में कुछ अशुभ होगा, जिससे आप व्यथित हो जाएंगे। आप महसूस करेंगे कि इस समय परिस्थितियां आपके पक्ष में नहीं हैं। संबंधों में मधुरता कम होगी।

विज्ञापन


इस सप्ताह में आप पारिवारिक व्यक्तियों के लिए कोई काम करेंगे, लेकिन उसका परिणाम विपरीत होगा, जो आपके मानसिक संतुलन को बिगाड़ेगा।

आपके कामकाज पर विपरीत असर देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने की संभावना नजर आ रही है। गणेशजी की सलाह है कि आपको इस सप्ताह थोड़ा सा संभलकर चलना चाहिए, क्योंकि समय आपके अनुकूल नहीं है।

विज्ञापन

वृषभ : ये तीन दिन अनुकूल नहीं सावधान रहें

weekly rashiphal 17 to 24 november

गणेशजी को लग रहा है कि इस सप्ताह आपको मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। इस सप्ताह की 22 और 23 तारीख को विशेष सावधान रहने की सलाह गणेशजी आपको दे रहे हैं। वैवाहिक संबंध, साझेदारी एवं यात्रा में समस्या खड़ी हो सकती है।

आपके जन्म के चंद्र से सातवें भाव में शनि का गोचर चल रहा है, इसलिए वैवाहिक जीवन और भागीदारी में अशांतिपूर्ण माहौल बनेगा।

परदेश में यात्रा के योग हैं, परंतु उसमें भी आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक आय का प्रमाण कम हो सकता है। मन में अशांति और तनाव भी हो सकता है।

मिथुन : झगड़ा या विवाद होने की संभावना है

weekly rashiphal 17 to 24 november

इस सप्ताह के प्रारंभिक दो से तीन दिन तक अनावश्यक चिंता, परेशानी या बैचेनी रहेगी। इस समय आपको केवल इतना ध्यान रखना है कि किसी के साथ बातचीत में कड़वाहट पैदा न हो। इस समय झगड़ा या विवाद होने की संभावना है।

महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले आपको मुश्किल घड़ी का सामना करना पड़ सकता है। आपके कार्य धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं, ऐसा एहसास होगा। इस सप्ताह में आपको गणेशजी विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते हैं।

इस समय मन को शांत रखकर समय व्यतीत करें। उसके बाद यदि संभव हो तो रोज संकटनाशन स्तोत्र या गणेशजी के स्तोत्र बोलकर उनको शुद्ध जल से अभिषेक करवाएं।

विज्ञापन

कर्क : गुस्से पर काबू रखें

weekly rashiphal 17 to 24 november

इस सप्ताह आपको सूर्य की पूजा करनी चाहिए क्योंकि सूर्य वृश्चिक राशि में परिभ्रमण करेगा, जहां पहले से शनि की उपस्थिति है। ग्रहों के प्रभाव के कारण आपको किसी भी प्रकार का कार्य करने की इच्छा नहीं होगी। आप भ्रमित स्थिति में रहेंगे।

गणेशजी की सलाह है कि आपको अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। मानसिक चंचलता पर अंकुश लगाना बेहद जरूरी है।

इस समय सिर्फ गुरू महाराज आपको मदद करेंगे, ऐसा लग रहा है क्योंकि अशुभ को शुभ में परिवर्तित करने की शक्ति सिर्फ गुरू के पास है। छात्र वर्ग को विद्याभ्यास में आसानी रहेगी। विवाह संबंधित मामले को गति प्राप्ति होगा।

सिंह: जल्दबाजी में लिया गया फैसला कष्ट देगा

weekly rashiphal 17 to 24 november

इस सप्ताह आपके स्वभाव में उग्रता देखने को मिल सकती है। गणेशजी को लगता है कि इस समय आप फैसले लेने में जल्दबाजी करेंगे, जिसके विपरीत परिणाम आपको आगे चलकर भुगतने पड़ सकते हैं।

18, 19 तारीख को चंद्र राहु के साथ है, इसलिए बोली, व्यवहार, आर्थिक और पारिवारिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इस समय खर्चों में वृद्घि देखने को मिलेगी तथा दूर रहने वाले परिचित लोगों से आपकी बात हो सकती है।

सप्ताह के मध्य में लंबे समय की योजना और उससे संबंधित नये विचार आपको दुविधापूर्ण स्थिति में खड़ा कर सकते हैं। व्यावसाय एवं नौकरीपेशा ऑफिस में प्रतियोगियों पर विजय प्राप्त कर पाएंगे।

कन्या : आकस्मिक खर्च हो सकता है

weekly rashiphal 17 to 24 november

इस समय आपको अपनी सफलता के कारण अहंकार हो सकता है। इसके चलते किसी के साथ मतभेद होने की संभावना है। सूर्य शनि की युति का प्रभाव आपको अपनी बोली और व्यवहार पर देखने को मिलेगा।

गणेशजी के अनुसार आपको अपने गुस्से व भावना पर काबू बनाए रखना होगा। इस समय संभल कर रहें अन्यथा आप अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार लेंगे। आप आध्यात्मिकता, ध्यान, योग या फिर मानसिक तनाव कम करने के अन्य साधनों में अपना मन लगाएं।

आकस्मिक खर्च भी हो सकता है। महिलाओं के मामले में विशेष ध्यान रखें। दलील, चर्चा और विवाद से दूर रहें एवं सप्ताह अंत अच्छा रहेगा।

तुला : सप्ताह की शुरूआत शुभ फलदायी रहेगी

weekly rashiphal 17 to 24 november

गणेशजी के आशीर्वाद से इस सप्ताह की शुरूआत शुभ फलदायी रहेगी। पुत्र एवं पत्नी से सुख प्राप्त होने की संभावना है। अविवाहित जातकों के लग्न के योग एवं विवाहित जातकों को उत्तम दांपत्यसुख मिलने की संभावना है।

इस सप्ताह में मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है तथा अधिक धन खर्च की संभावना है। इस समय योग, ध्यान एवं आध्यात्मिक पठन आपको शांति प्रदान कर सकता है। आंखों में समस्या हो सकती है।

दुर्घटना की संभावना है। सप्ताह के अंत में आप सभी कार्य पूर्ण आत्मविश्वास और बुद्धि से करेंगे। आपके विचारों में दृढ़ता होगी और सृजनशक्ति भी अच्छी रहेगी। आप आभूषण, वस्त्र व मनोरंजन आदि पर धन खर्च कर सकते हैं।

वृश्चिक: यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा

weekly rashiphal 17 to 24 november

गणेशजी का कहना है कि आपके कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे एवं व्यापारियों को व्यापार में नये मौके प्राप्त होंगे। आय वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले जातकों के लिए प्रगति का मार्ग खुलेगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। संतान की ओर से संतोष प्राप्त होगा।

मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन में आनंद भी रहेगा। आप हर कार्य को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे। हर कार्य में सफलता आपको घर और सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान दिलाएगी।

हर मामले में आप का वर्चस्व बढ़ेगा। सप्ताह के अंतिम दिन आपके लग्न स्थान में चंद्र, शनि, सूर्य, शुक्र की युति होगी इसलिए यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

धनु : लंबी यात्रा कर सकते हैं

weekly rashiphal 17 to 24 november

इस सप्ताह के प्रारंभ में आप बीते सप्ताह के मुकाबले अधिक सुखद महसूस करेंगे। साथ ही व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य का साथ भी मिलेगा। आप व्यवसाय में प्रगति के लिए लंबी यात्रा करेंगे, ऐसी संभावना भी है।

सप्ताह के मध्य में आप नये सुझाव और रास्ते अपनाकर अपने व्यवसाय में कुछ नया करने के लिए प्रेरित होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आपका ध्यान अधिक केन्द्रित रहेगा। आपके काम काज में अड़चन आने से आपका मन व्याकुल हो सकता है।

सप्ताह के अंतिम चरण में आपको प्रतिकूलता का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, आपको किसी प्रकार का लाभ या नुकसान नहीं होगा। किसी अच्छे व्यक्ति से मुलाकात की संभावना है।

मकर: गलत निर्णय से नुकसान

weekly rashiphal 17 to 24 november

ग्रहीय स्थितियां देखने के बाद गणेशजी कह रहे हैं कि यह सप्ताह आपके लिए अच्छा नहीं है। सप्ताह प्रारंभ में हर चुनौती का सामना करने के लिए आपको तैयार रहना होगा।

इस सप्ताह व्यवसाय में बाधाएं, कार्य में देरी, असहयोग व गलत निर्णय से नुकसान होने की संभावना है। वैचारिक अस्थिरता के चलते मानसिक तौर पर आप काफी दुविधा में रहेंगे। अविवाहित जातकों के लिए भी बाधाएं आने की पूरी संभावना है।

फिलहाल, कोर्ट-कचहरी से दूर रहने में ही भला है। आवेश व क्रोध के कारण किसी से झगड़ा होने की संभावना है। गणेशजी आपको इस समय में ईश्वर भक्ति में लीन होने की सलाह देते हैं।

कुंभ : वित्तीय लाभ प्राप्त करने का प्रयास करेंगे

weekly rashiphal 17 to 24 november

गणेशजी की कृपा से सप्ताह का प्रारंभिक समय प्रसन्नता भरा है परंतु आगे चलकर मिश्र परिणाम मिलेंगे। आप अपने सम्बंधों, सम्पर्कों और पहचान का उपयोग करके वित्तीय लाभ प्राप्त करने का प्रयास करेंगे।

गणेशजी आप को पूरी तरह से अपने कार्य में मशगूल रहने की सलाह देते हैं। यह समय तनावरहित, सरल और आनंदमय व्यतीत होगा। सप्ताह के अंतिम चरण में आप बड़े निर्णय लेने के लिए प्रेरित होंगे।

आप दूसरों के साथ मिल-जुल कर काम करेंगे और पारस्परिक तौर पर नजदीक आ जाएंगे। आपको व्यावसायिक साझेदारी और कठिन परिश्रम से भविष्य की योजनाओं को साकार करने में मदद मिलेगी।

मीन : आंखों में तकलीफ हो सकती है

weekly rashiphal 17 to 24 november

सप्ताह के प्रारंभ में आपको शारीरिक कष्ट होने की संभावना है। आंखों में तकलीफ हो सकती है। परिवार के सदस्यों और स्नेहीजनों द्वारा घर में विरोध का माहौल खड़ा होगा।

नकारात्मक विचार आपके मन को घेर लेंगे। सप्ताह के दूसरे चरण में विचारों में दृढ़ता के साथ आप अपने कार्य अच्छी तरह से पूरे करेंगे। महत्व के मुद्दों पर निर्णय लेने के लिए उचित समय है।

आपकी सृजनात्मक और कलात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। साथीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के अंत में आपको भागदौड़ के कारण शरीर में ताज़गी और स्फूर्ति का थोड़ा अभाव महसूस होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed