फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Let a little sun out before preaching

आप भी इस विद्या को पाना चाहते हैं तो उस राजा की तरह बनें

Tue, 01 Jul 2014 02:50 PM IST
वियोगी हरि
वियोगी हरि Updated Tue, 01 Jul 2014 02:50 PM IST
विज्ञापन
Let a little sun out before preaching

ऋषि रैक्व बैलगाड़ी चलाकर जीविका चलाते थे। उनके बारे में विख्यात था कि वह ब्रह्मज्ञानी हैं। एक बार राजा जानश्रुति ब्रह्मविद्या सीखने के विचार से उनके पास पहुंचे। वह अपने साथ छह सौ गायें और रत्नों की माला भी लेकर चले।

विज्ञापन


उन्होंने कितने ही आश्रम खोज डाले, पर रैक्व का पता न चला। किसी ने बताया कि वह एक मामूली झोपड़ी में हैं। वहां जाकर देखा, तो एक बूढ़ा गाड़ीवान गाड़ी के पास बैठा दाद खुजला रहा था। पूछने पर उसने बतलाया, हां, मैं ही रैक्व हूं।
विज्ञापन


पढ़ें,स्त्री पुरुषों के इन अंगों पर बालों का होना अशुभ होता है


राजा जानश्रुति रैक्व के पास पहुंचे। उनसे निवेदन किया, आपकी सेवा के लिए कुछ करना चाहता हूं। इससे पहले राजा ने साथ लाए उपहार उनसे स्वीकार करने का निवेदन भी किया था। रैक्व ने उन सब चीजों की उपेक्षा कर दी थी। उन्होंने उन भेंटों को लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी जानश्रुति ने रैक्व से कुछ भेंट स्वीकार करने या जरूरत की चीजें ले लेने का आग्रह किया। रैक्व कुछ पल तो जानश्रुति की ओर चुपचाप देखते रहे। फिर बोले, हो सके, तो थोड़ा परे हट जाओ। तुम सूरज की उस धूप के रास्ते में बाधक बने हुए हो, जो मुझ तक आ रही थी। थोड़ी धूप आने दो।

पढ़ें,तब कई जन्मों तक रहता है पति-पत्नी का साथ बरकरार


जानश्रुति अपनी जगह से हट गए। उनकी दृष्टि में फिर भी याचक भाव था। जानश्रुति ने फिर कहा, तुम जहां खड़े हो, वहां से बाधा है। परे हटो। ब्रह्मविद्या कहीं बेचने और खरीदने की वस्तु हुआ करती है? उसके लिए पात्रता विकसित करो।

इसके बाद राजा जानश्रुति से रैक्व ने कई सवाल किए। भांति-भांति से परीक्षा ली। तरह तरह से कसौटियों पर कसा और पाया कि जानश्रुति आत्मतत्व के अधिकारी हैं। सभी कसौटियों पर खरा उतरने के बाद ही रैक्व ऋषि ने जानश्रुति को ब्रह्मविद्या का उपदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed