फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   god could not fly a straw

इन्द्र ने किया ऐसा काम लज्जित हुए अग्नि और वायु देव

Tue, 28 Oct 2014 11:14 AM IST
केन उपनिषद
केन उपनिषद Updated Tue, 28 Oct 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
god could not fly a straw

ब्रह्म ने देवताओं के लिए विजय प्राप्त की। हालांकि विजय ब्रह्म के कारण हुई थी, मगर देवता गर्व से भर गए और सोचने लगे कि यह विजय उनके कारण हुई है। ब्रह्म को उनके इस गर्व का पता चला, तो वह स्वयं उनके सामने यक्ष के रूप में प्रकट हुए। अपने अहंकार के कारण देवता पहचान नहीं पाए कि यक्ष कौन हैं। देवताओं ने अग्नि से कहा, पता लगाओ कि यक्ष कौन है?

विज्ञापन


देखें, प्रचीन सूर्य मंदिर जहां सूर्य देव करते हैं मुरादें पूरी
विज्ञापन


अग्नि शीघ्रता से यक्ष के पास पहुंचे। यक्ष ने उनसे पूछा, आप कौन हैं? अग्नि ने उत्तर दिया, मैं अग्नि हूं। मुझे जातवेद के नाम से भी जाना जाता है। यक्ष ने फिर पूछा, आप किस ऊर्जा के स्वामी हैं, जो इतने प्रसिद्ध हैं? अग्नि ने उत्तर दिया, जो कुछ भी इस पृथ्वी पर है, मैं उसे जला सकता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यक्ष ने उनके सामने एक तिनका रख दिया और कहा, इसे जला दें। अग्नि ने पूरी शक्ति लगा दी, पर वह तिनके को नहीं जला सके। वह लौटकर देवताओं के पास आए और अपनी विफलता की बात कही।


पढ़ें,साप्ताहिक राशिफलः 27 अक्तूबर से 2 नवंबर

देवताओं ने फिर वायु को भेजा। यक्ष ने उनके सामने भी एक तिनका रखकर उसे उड़ाने को कहा। वायु ने भी पूरी शक्ति लगा दी, पर वह तिनके को नहीं उड़ा सके। वह भी थक-हारकर देवताओं के पास वापस लौट आए। आखिर में देवताओं के अधिपति इंद्र गए।

जब इंद्र यक्ष के पास पहुंचे, तो वहां यक्ष नहीं, एक सुंदर स्त्री हिमाचल कुमारी उमा मौजूद थी। इंद्र ने उनसे पूछा, यक्ष कहां गए? वह कौन थे? उमा ने उन्हें रहस्य बताते हुए कहा कि यक्ष कोई और नहीं, स्वयं परब्रह्म ही थे। सर्वशक्तिमान लगने और दंभ रखने वालों के सामने वह अंतर्धान हो जाते हैं। वह सिर्फ उन्हीं के सामने प्रकट होते हैं, जो सहज और निरहंकार भाव से सामने आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed