फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्राचीन सूर्य मंदिर जहां होती है भक्तों की मुरादें पूरी

Tue, 28 Oct 2014 12:27 PM IST
Updated Tue, 28 Oct 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन

प्राचीन सूर्य मंदिर जहां होती है भक्तों की मुरादें पूरी

chhat puja sun temple in india

राजस्थान के झुंझुनू जिले में स्थित लोहार्गल का सूर्य मंदिर भगवान सूर्य का घर माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु की तपस्या से यहां सूर्यदेव को पत्नी छाया के साथ रहने के लिए स्थान मिला था। पाण्डवों को इसी तीर्थ में सगे-संबंधियों की हत्या के पाप से मुक्ति मिली थी। यहां स्थित सूर्य कूंड में स्नान करने से त्वचा संबंधी रोगों से मुक्ति मिलती है। सूर्यदेव संग इनकी पत्नी छाया की पूजा से सब प्रकार के मनोरथ भी पूरे होते हैं।


प्राचीन सूर्य मंदिर जहां होती है भक्तों की मुरादें पूरी

chhat puja sun temple in india

यह सूर्य देव के प्राचीन मंदिरों में से एक है और कोणार्क के सूर्य मंदिर का समकालीन है। माना जाता है कि कत्यूरी वंश के राजा कटरमाल ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। लोगों की आस्था है कि यहां पर श्रद्घा पूर्वक जो भी मनोकामना मांगी जाती है वह पूरी होती है। पद्मासन की मुद्रा में बैठे भगवान सूर्य भक्तों को रोग और दुःखों से मुक्ति दिलाते हैं। यह मंदिर अलमोड़ा से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर बसा है।

प्राचीन सूर्य मंदिर जहां होती है भक्तों की मुरादें पूरी

chhat puja sun temple in india

कश्मीर के अनंतनाग से पहलगाम के रास्ते में 1400 साल पुराना एक सूर्य मंदिर है। मंदिर का बड़ा हिस्सा टूट चुका है। लेकिन आज भी यह सैलानियों के लिए आकर्षण का केन्द्र है। इस मंदिर का निर्माण ललितादित्य ने करवाया था। माना जाता है कि राजा ललितादित्य सूर्योदय के समय इस मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद राजकाज के कार्य किया करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचीन सूर्य मंदिर जहां होती है भक्तों की मुरादें पूरी

chhat puja sun temple in india

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला में स्थित इस सूर्य मंदिर की खूबी है कि इसका मुख पूर्व दिशा की ओर न होकर पश्चिम की ओर है। पश्चिमाभिमुख देव सूर्य मंदिर देवार्क माना जाता है यानी यहां श्रद्धालुओं की मनोकामना जल्दी पूरी होती है। छठ पर्व के अवसर पर यहां श्रद्घालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।

विज्ञापन

प्राचीन सूर्य मंदिर जहां होती है भक्तों की मुरादें पूरी

chhat puja sun temple in india

उड़ीसा का कोणार्क मंदिर अपने निर्माण के समय से ही रहस्य का विषय रहा है। कहते हैं इस मंदिर से शाम ढ़लने के बाद पायल की आवाजें आती थी। इस मंदिर के आस-पास से गुजरने वाली जहाजें डूब जाती थी। लेकिन इस मंदिर की बड़ी मान्यता है इसलिए दूर-दूर से सैलानी यहां दर्शन के लिए आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed