फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Vrat Tyohar In December 2023 celebrated in the month of december in hindi

Vrat Tyohar In December 2023: दिसंबर महीने में आएंगे ये खास व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर, यहां देखें पूरी लिस्ट

Fri, 01 Dec 2023 07:39 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 01 Dec 2023 07:39 AM IST
सार

मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि यानी 22 दिसंबर, शुक्रवार को मोक्षदा एकादशी व्रत रखा जाएगा। मोक्षदा एकादशी का व्रत करने से मनुष्य कई जन्मों के पापों से मुक्त हो जाता है और पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन
Vrat Tyohar In December 2023 celebrated in the month of december in hindi
दिसंबर माह के व्रत और त्योहार - फोटो : amar ujala

विस्तार

Vrat Tyohar In December 2023: आज से साल का आखिरी महीना यानी दिसंबर शुरू हो चुका है । साल खत्म होने के साथ-साथ दिसंबर महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं। हिंदू धर्म में हर त्योहार का अपना अलग महत्व होता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, दिसंबर में ही मार्गशीर्ष माह  में शुरू हो जाएगा। 1 दिसंबर को मार्गशीर्ष माह की चतुर्थी तिथि मनाई जाएगी। आइए, जानते हैं कि दिसंबर माह में कौन-से व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


दिसंबर माह के व्रत त्योहार 

तिथि      दिन          व्रत और त्योहार
05 दिसंबर मंगलवार  कालाष्टमी, कालभैरव जयंती
08 दिसंबर शुक्रवार       उत्पन्न एकादशी
10 दिसंबर रविवार      प्रदोष व्रत (कृष्ण)
11 दिसंबर सोमवार     मासिक शिवरात्रि
12 दिसंबर मंगलवार     अमावस्या, भौमवती अमावस्या, गौरी तपो व्रत
16 दिसंबर शनिवार     धनु सक्रांति, वरद चतुर्थी
17 दिसंबर रविवार     विवाह पंचमी
20 दिसंबर     बुधवार       दुर्गाष्टमी व्रत
22 दिसंबर     शुक्रवार       गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी
23 दिसंबर     शनिवार       वैकुण्ठ एकादशी
24 दिसंबर     रविवार         अनंग त्रियोदशी व्रत, प्रदोष व्रत (शुक्ल)
25 दिसंबर     सोमवार         क्रिसमस, रोहिणी व्रत
26 दिसंबर     मंगलवार           मार्गशीष पूर्णिमा, सत्य व्रत, अन्नपूर्णा जयंती, सत्य व्रत, पूर्णिमा व्रत, पूर्णिमा
30 दिसंबर    शनिवार         संकष्टी गणेश चतुर्थी


 दिसम्बर माह के ग्रह गोचर 

तिथि  ग्रह गोचर 
13 दिसंबर 2023     बुध धनु राशि में वक्री
16 दिसंबर 2023     सूर्य का धनु राशि में गोचर
25 दिसंबर 2023     शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर
27 दिसंबर 2023     मंगल का धनु राशि में गोचर
28 दिसंबर 2023     बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
31 दिसंबर 2023     बृहस्पति मेष राशि में मार्गी


उत्पन्ना एकादशी
8 दिसंबर, शुक्रवार को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर उत्पन्ना एकादशी व्रत रखा जाएगा। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस एकादशी का व्रत रखने और पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही सभी पापों से मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन


मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती
मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि यानी 22 दिसंबर, शुक्रवार को मोक्षदा एकादशी व्रत रखा जाएगा। मोक्षदा एकादशी का व्रत करने से मनुष्य कई जन्मों के पापों से मुक्त हो जाता है और पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन गीता जयंती भी मनाई जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दत्तात्रेय जयंती
मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि पर दत्तात्रेय जयंती मनाई जाती है। इस बार यह जयंती 26 दिसंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी। दत्तात्रेय को त्रिदेव यानी भगवान ब्रह्मा, भगवान विष्णु और महादेव का हिस्सा माना जाता है।

गणेश चतुर्थी
30 दिसंबर, शनिवार को गणेश चतुर्थी व्रत रखा जाएगा। चतुर्थी का व्रत और पूजन करने से सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed