फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Vrat Tyohar 2021 May festivals-May-10-to-16-vrat-tyohar-list

Festivals 2021 May: इस सप्ताह आएगी ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती, देखें त्योहारों की पूरी लिस्ट

Mon, 10 May 2021 07:04 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 10 May 2021 07:04 AM IST
विज्ञापन
Vrat Tyohar 2021 May festivals-May-10-to-16-vrat-tyohar-list
सप्ताह के व्रत और त्योहार - फोटो : सोशल मीडिया

मई माह के इस सप्ताह (10 से 16 मई) कई बड़े त्योहार आ रहे हैं। सप्ताह की शुरूआत जहां वैशाख अमावस्या से हो रही है तो वहीं इसका अंत वृषभ संक्रांति से होगा। इस बीच ईद-उल-फितर, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती जैसे पर्व भी इसी सप्ताह में पड़ेंगे। आइए जानते हैं इस सप्ताह पड़ने वाले व्रत त्योहारों के बारे में- 

विज्ञापन

Vrat Tyohar 2021 May festivals-May-10-to-16-vrat-tyohar-list
वैशाख अमावस्या 2021 - फोटो : अमर उजाला
वैशाख अमावस्या 2021

वैशाख अमावस्या 11 मई को है। यह अमावस्या मंगलवार के दिन पड़ रही है। इस कारण इसे भौम अमावस्या है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, वैशाख अमावस्या को धर्म-कर्म, स्नान-दान और पितरों के तर्पण के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन काल सर्प दोष से मुक्ति पाने के ज्योतिषीय उपाय किए जाते हैं। प्रत्येक माह में अमावस्या तिथि कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि होती है। शास्त्रों में वैशाख अमावस्या को पितरों को मोक्ष दिलाने तिथि कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Vrat Tyohar 2021 May festivals-May-10-to-16-vrat-tyohar-list
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
ईद-उल-फितर 2021

ईद-उल-फितर को मीठी ईद के नाम से जाना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, ईद हर साल रमजान के बाद 10वें शव्वाल की पहली तारीख को मनाई जाती है। ईद का त्योहार चांद को देखकर मनाया जाता है। इस साल अगर 12 मई को चांद दिखा तो ईद का त्योहार 13 मई को मनाया जाएगा। वहीं यदि 13 मई को चांद का दीदार हुआ तो ईद 14 मई को मनाई जाएगी।

विज्ञापन

Vrat Tyohar 2021 May festivals-May-10-to-16-vrat-tyohar-list
अक्षय तृतीया 2021 - फोटो : अमर उजाला
अक्षय तृतीया 2021

अक्षय तृतीया 14 मई शुक्रवार को मनाई जाएगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल यह पर्व वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया सभी पापों का नाश करने वाली एवं सभी सुखों को प्रदान करने वाली तिथि है। 

Vrat Tyohar 2021 May festivals-May-10-to-16-vrat-tyohar-list
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
परशुराम जयंती 2021

परशुराम जयंती 14 मई शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। पौराणिक मान्यता है कि भगवान परशुराम भार्गव वंश में जन्मे भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। उनका जन्म त्रेतायुग में हुआ था। परशुरामजी की जयंती वैशाख मास में शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाई जाती है। इस पावन दिन को अक्षय तृतीया कहा जाता है। 

Vrat Tyohar 2021 May festivals-May-10-to-16-vrat-tyohar-list
वृष संक्रांति 2021 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ संक्रांति 2021

वृषभ संक्रांति पर्व 14 मई शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव वृष राशि में प्रवेश करेंगे। शास्त्रों में वृषभ संक्रांति को मकर संक्रांति के समान माना गया है। इस दिन पूजा-पाठ, जप, तप और दान का विशेष महत्व बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार, संक्रांति के दिन किसी पवित्र नदी अथवा जलकुंड में नहाने से तीर्थस्थलों के समान पुण्यफल प्राप्त होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed