फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Vaishakh Purnima Offer These Things to Goddess Lakshmi for Wealth happiness Prosperity

Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा पर लक्ष्मीजी को अर्पित करें यह चीजें, आएगी सुख-समृद्धि

Mon, 12 May 2025 06:11 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 12 May 2025 06:11 AM IST
सार

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा को गंगा स्नान करने, व्रत रखने और विष्णु-लक्ष्मी की उपासना करने से समस्त पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

विज्ञापन
Vaishakh Purnima Offer These Things to Goddess Lakshmi for Wealth happiness Prosperity
वैशाख पूर्णिमा कैसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न - फोटो : adobe stock

विस्तार

Vaishakh Purnima 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार आज वैशाख पूर्णिमा का पर्व है। इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा के तौर पर मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। हिंदू धर्म में वैशाख माह की पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व है। इसे पुण्य प्रदान करने वाली तिथि कहा गया है। इस दिन किए गए स्नान, दान और पूजन के कई गुना फल की प्राप्ति होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा को गंगा स्नान करने, व्रत रखने और विष्णु-लक्ष्मी की उपासना करने से समस्त पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। विशेष रूप से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए यह दिन अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन यदि श्रद्धा और विधिपूर्वक मां लक्ष्मी को कुछ विशेष वस्तुएं अर्पित की जाएं, तो जीवन की अनेक समस्याओं से मुक्ति मिल सकती हैऔर मनचाही मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

विज्ञापन


1. कमल का फूल
मां लक्ष्मी को कमल का फूल अत्यंत प्रिय है। देवी का चित्र भी प्रायः कमल पर बैठा हुआ दर्शाया जाता है। वैशाख पूर्णिमा के दिन गुलाबी या सफेद कमल का फूल माता को अर्पित करें। यह पूजा में सौंदर्य और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है और इससे लक्ष्मीजी प्रसन्न होकर भक्त को धन-वैभव का आशीर्वाद देती हैं।
विज्ञापन


2. शुद्ध घी का दीपक
शाम के समय मां लक्ष्मी के सामने शुद्ध गाय के घी का दीपक जलाएं। दीपक में रुई की बत्ती हो और दीपक को चांदी की थाली में रखें। दीपक जलाते समय ‘ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और दरिद्रता का नाश होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Vaishakh Purnima 2025: बुद्ध पूर्णिमा पर क्यों की जाती है पीपल के पेड़ की पूजा? जानें पूजा विधि और महत्व

3. सिंदूर और हल्दी
विवाहिता स्त्रियों के लिए सिंदूर और हल्दी अत्यंत शुभ मानी जाती हैं और ये दोनों वस्तुएं मां लक्ष्मी को भी प्रिय हैं। पूजन के समय देवी को सिंदूर और हल्दी अर्पित करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। यह उपाय विशेष रूप से परिवार की महिलाओं के लिए कल्याणकारी होता है।

4. खीर या केसर युक्त मिठाई
देवी लक्ष्मी को केसर युक्त खीर, बर्फी या रसगुल्ले जैसे सफेद मिठाई अर्पित करें। सफेद रंग शांति और शुद्धता का प्रतीक होता है। माना जाता है कि ऐसी मिठाई अर्पित करने से धन और अन्न की कभी कमी नहीं होती।

Vaishakh Purnima 2025: कर्ज से मुक्ति पाने के लिए वैशाख पूर्णिमा के दिन दीपक से करें ये एक उपाय

5. सात प्रकार के अनाज
वैशाख पूर्णिमा पर सात प्रकार के अनाज गेहूं, चावल, मूंग, उड़द, चना, जौ और तिल एक साफ पात्र में रखकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें। इसके बाद यह अनाज किसी जरूरतमंद को दान करें। यह उपाय दरिद्रता से मुक्ति दिलाता है।

6. पंचमेवा
काजू, बादाम, अखरोट, किशमिश और छुहारे को एक साथ मिलाकर मां लक्ष्मी को भोग लगाएं। पूजा के बाद इन पंचमेवा को घर के तिजोरी या अनाज के स्थान में रखें। इससे घर में कभी धन और अन्न की कमी नहीं होती।

7. चांदी का सिक्का या सफेद वस्त्र
मां लक्ष्मी को चांदी का सिक्का अर्पित करना अत्यंत शुभ होता है। यदि संभव हो तो सफेद रेशमी वस्त्र भी चढ़ाएं। चांदी और सफेद वस्त्र लक्ष्मीजी के शांति और ऐश्वर्य स्वरूप का प्रतीक माने जाते हैं और इससे स्थायी धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed