फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Vaishakh Purnima 2024 Date Time Remedies Puja Vidhi And Importance in Hindi

Vaishakh Purnima: वैशाख पूर्णिमा पर करें ये उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी और जीवन में मिलेगी तरक्की

Thu, 23 May 2024 07:16 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 23 May 2024 07:16 AM IST
सार

वैशाख महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि का खास महत्व होता है। इसे पीपल पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है और इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी मनाई जाती है।

विज्ञापन
Vaishakh Purnima 2024 Date Time Remedies Puja Vidhi And Importance in Hindi
Vaishakh Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा के दिन स्नान-दान और व्रत के साथ ही पीपल वृक्ष की पूजा करने का महत्व धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Vaishakh Purnima 2024: सनातन धर्म में वैशाख महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि का खास महत्व होता है। इसे पीपल पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है और इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी मनाई जाती है। इस वर्ष वैशाख पूर्णिमा, गुरुवार 23 मई को पड़ रही है। इस दिन कुछ उपाय करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन


सत्यनारायण की पूजा
पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को समर्पित है। वैशाख महीने की पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन का महत्व दोगुना हो जाता है। वैशाख पूर्णिमा पर घर में सत्यनारायण की कथा करने वालों को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन


पीपल की पूजा करें
वैशाख पूर्णिमा के दिन स्नान-दान और व्रत के साथ ही पीपल वृक्ष की पूजा करने का महत्व धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है। शास्त्रों में पीपल वृक्ष की पूजा के कई लाभ बताए गए हैं लेकिन इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना बहुत फलदायी होता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चन्द्रमा को अर्घ्य दें
पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी 16 कलाओं में निपुण रहता है। इस दिन कच्चे दूध में चीनी मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। इससे सभी प्रकार के दोष और कष्ट समाप्त हो जाएंगे। साथ ही घर में होने वाले गृह कलेश भी समाप्त हो जाएंगे और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

Sawan 2024: दुर्लभ संयोग से भरा हुआ है इस बार का श्रावण मास, जानें कब शुरू होगा सावन का महीना

बंधनबार लगाएं
इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए, घर में प्रसन्नता, धन प्राप्ति और धन संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए घर के मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों का तोरण लगाएं और दरवाजे पर स्वास्तिक चिन्ह अवश्य बनाएं। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और धन प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं।


दान करें
वैशाख पूर्णिमा के दिन अन्न,जल, दूध, फल, चावल,जूते और छाता दान करने से अक्षय पुण्यों की प्राप्ति होती है। गरीबों, साधु, महात्मा तथा ब्राह्मणों को भोजन करवाना चाहिए और उन्हें जरूरत की वस्तुएं दान करनी चाहिए।मान्यता है कि इस दिन जल से भरा कलश मंदिर में दान करने से तीर्थों के दर्शन करने के बराबर पुण्य मिलता है।राहगीरों के लिए शीतल जल की व्यवस्था करवाएं।

पक्षियों के लिए परिंडा लगाएं
पक्षियों को पानी पिलाने से पितृदोष, वास्तु दोष मे कमी आती है और जीवन से परेशानियां कम होने लगती है। अगर नौकरी में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो पक्षियों को पानी पिलाने से यह समस्या दूर होने लगती है। इसके अलावा इस दिन छायादार वृक्ष जैसे आम, नीम, पीपल, बरगद आदि लगाने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed