फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   today navratri ghatasthapana shubh muhurat kalash sthapana muhurat timing shardiya navrati kalash sthapana puja vidhi

Navratri Kalash Sthapana Muhurat Timing 2020: आज से शारदीय नवरात्रि आरंभ, इस शुभ मुहूर्त और विधि से करें घट स्थापना

Sat, 17 Oct 2020 05:24 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 17 Oct 2020 05:24 AM IST
सार

  • शारदीय नवरात्रि आश्विन शुक्लपक्ष प्रतिपदा का आरम्भ शनिवार को चित्रा नक्षत्र तथा चंद्रमा के तुला राशि के गोचर काल के समय में हो रहा है।

विज्ञापन
today navratri ghatasthapana shubh muhurat kalash sthapana muhurat timing shardiya navrati kalash sthapana puja vidhi
navratri 2020: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर सुबह शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए घर के उत्तर-पूर्व दिशा में कलश स्थापना के लिए उपयुक्त होती है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Navratri Kalash Sthapana Muhurat Timing 2020:

विज्ञापन

आज से शक्ति की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्रि आरंभ हो गया है। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना और घटस्थापना की जाएगी। शनिवार 17 अक्तूबर के दिन तीन महत्वपूर्ण शुभ मुहूर्त में आप कलश की स्थापना कर सकते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सर्वार्थसिद्धि और तीन राजयोग बन रहा है। इस शुभ योग में नवरात्रि का शुभारंभ बहुत ही शुभ रहने वाला होगा। बार नवरात्रि 2020 में नवमी तिथि 24 अक्तूबर और 25 अक्तूबर दो दिन रहेगी।

घट स्थापना के शुभ मुहूर्त

  • पहला शुभ मुहूर्त- 17 अक्तूबर की सुबह 06:27 बजे से 10:13 बजे तक वृश्चिक स्थिर लग्न मुहूर्त है। आप इस शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना कर देवी दुर्गा की उपासना शुरू कर सकते हैं। इससे आपको माता रानी सुख, समृद्धि और वैभव का आशीर्वाद प्रदान करेंगी।
  • विज्ञापन
  • दूसरा शुभ मुहूर्त- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिन का अभिजित मुहूर्त किसी भी शुभ कार्य के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त माना गया है। 17 अक्तूबर को अभिजित मुहूर्त सुबह 11:36 से दोपहर 12:24 तक है। ऐसे में इस मुहूर्त में घट स्थापना करके सौभाग्य और संपन्नता का फल प्राप्त कर सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • तीसरा शुभ मुहूर्त- अगर आप किसी कारणवश ऊपर के दो मुहूर्तों में घट स्थापना नहीं कर पा रहे हैं तो दोपहर 2:26 से शाम 4:17 तत के कुंभ लग्न में कलश स्थापना कर सकते हैं।

चौघड़िया शुभ मुहूर्त

शुभ-  सुबह 8:00 से 9:30 तक
चर-   दोपहर 12:30 से 2:00 तक
लाभ- दोपहर 2:00 से 3:30 तक
अमृत-  दोपहर 3:30 से शाम 5:00 तक

देवी का आगमन और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि आश्विन शुक्लपक्ष प्रतिपदा का आरम्भ शनिवार को चित्रा नक्षत्र तथा चंद्रमा के तुला राशि के गोचर काल के समय में हो रहा है। शनिवार के दिन आश्विन शुक्ल प्रतिपदा होने से माँ दुर्गा का वाहन अश्व होगा और प्रस्थान भैंसे की सवारी पर होगी। 17 अक्तूबर को नवरात्रि पर रवियोग, त्रिपुष्कर और सर्वार्थसिद्धि जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं। ऐसे में शुभ कार्य का आरंभ करना और खरीदारी करना शुभ रहेगा।

घटस्थापना विधि

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर सुबह शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए घर के उत्तर-पूर्व दिशा में कलश स्थापना के लिए उपयुक्त होती है। इसके लिए घर के उत्तर-पूर्वी हिस्से में अच्छे से साफ-सफाई करनी चाहिए। घटस्थापना वाले स्थान को गंगा जल से स्वच्छ करें और जमीन पर साफ मिट्टी बिछाएं, फिर उस साफ मिट्टी पर जौ बिछाएं। इसके बाद फिर से उसके ऊपर साफ मिट्टी की परत बिछाएं और उस मिट्टी के ऊपर जल छिड़कना चाहिए। फिर उसके ऊपर कलश स्थापना करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed