फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   shravan 2020 sawan month will start from 6 july monday sawan puja vidhi

Sawan 2020: 6 जुलाई से भोले भंडारी का प्रिय महीना सावन आरंभ,जानिए खास-खास बातें

Tue, 30 Jun 2020 02:53 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 30 Jun 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
shravan 2020 sawan month will start from 6 july monday sawan puja vidhi
सावन 2020: 6 जुलाई से सावन का महीना आरंभ होगा और 3 अगस्त को सावन का अंतिम दिन होगा।
सावन का महीना शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन का महीना वर्ष का पांचवा महीना होता है इसे श्रावण भी कहते हैं जो 6 जुलाई से शुरू होगा। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। सावन के महीने का इंतजार शिव भक्तों को काफी रहता है क्योंकि यह वही महीना होता है जिसमें भगवान शिव सबसे ज्यादा प्रसन्न होते हैं। सावन के महीने में शिवालयों में काफी संख्या में लोग एकत्रित होकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। आइए जानते हैं 6 जुलाई से शुरू हो रहे सावन के महीने का खास-खास बातें...
विज्ञापन


रुद्राक्ष से लेकर तुलसी की माला तक, जानिए जाप करने के नियम और फायदे
विज्ञापन


- इस बार सावन के महीने में 29 दिन सावन रहेंगे। दरअसल शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि के क्षय होने के कारण ऐसा हो रहा है।

- इस बार सावन के महीने का आरंभ सोमवार के दिन हो रहा है साथ ही सावन का अंतिम दिन भी सोमवार के दिन पड़ेगा।

- सावन के महीने की शुरुआत सोमवार 6 जुलाई को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और वैधृति योग के साथ होगा। चंद्रमा मकर राशि में रहेगा।

- इस बार सावन के महीने में 5 सोमवार आएंगे और सावन के महीने में 25 से ज्यादा शुभ योग बन रहे हैं।

- सावन के महीने में शुभ योगों का बनाना काफी शुभफलदायक रहता है।  इस बार 11 सर्वार्थसिद्धि, 3 अमृतसिद्धि और 12 दिन रवियोग रहेंगे। इस तरह के शुभ योगों में की गई भगवान शिव की पूजा से विशेष फल मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार, 06 जुलाई 2020 पहला सावन सोमवार व्रत
सोमवार, 13 जुलाई 2020 दूसरा सावन सोमवार व्रत
सोमवार, 20 जुलाई 2020 तीसरा सावन सोमवार व्रत
सोमवार, 27 जुलाई 2020 चौथा सावन सोमवार व्रत 
सोमवार, 03 अगस्त 2020 पांचवां सावन सोमवार व्रत

सावन के महीने में भगवान शिव को ऐसे करें प्रसन्न 
सावन सोमवार के दिन जल्दी उठकर स्नान करें। शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करें। साथ ही माता पार्वती और नंदी को भी गंगाजल या दूध चढ़ाएं। पंचामृत से रुद्राभिषेक करें, बिल्व पत्र अर्पित करें। शिवलिंग पर धतूरा, भांग, आलू, चंदन, चावल चढ़ाएं और सभी को तिलक लगाएं। प्रसाद के रूप में भगवान शिव को घी शक्कर का भोग लगाएं। धूप, दीप से गणेश जी की आरती करें। 
अंत में भगवान शिव की आरती करें और प्रसाद का वितरण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed