फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Shardiya Navratri 2024 date arrival of maa durga shubh muhurat puja vidhi

Shardiya Navratri 2024: कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? जानें किस वाहन पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

Tue, 10 Sep 2024 06:01 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 10 Sep 2024 06:01 PM IST
सार

शारदीय नवरात्र आश्विन माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है और नवमी तिथि तक मनाई जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 date arrival of maa durga shubh muhurat puja vidhi
Shardiya Navratri 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Shardiya Navratri 2024 Kab Hai: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान मां दुर्गा की मूर्ति घर या मंदिरों में स्थापित की जाती है और 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। शारदीय नवरात्र आश्विन माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है और नवमी तिथि तक मनाई जाती है। देवी मां के भक्त नौ दिनों तक उपवास रखते हैं और हर दिन माता की पूजा करते हैं और नौवें दिन कन्या पूजन किया जाता है। शरद ऋतु के प्रारंभ में आने वाली इस नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है।

विज्ञापन


एक साल में नवरात्रि का त्योहार चार बार आता है। चैत्र माह में (वासंती नवरात्रि), अश्विन मास में (शारदीय नवरात्रि) इसके अलावा दो गुप्त नवरात्रि (माघ/आषाढ़ नवरात्रि) भी आती हैं। इनमें सबसे ज्यादा महत्व शारदीय नवरात्रि का माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि कब से शुरू हो रही है और इस साल माता रानी किस वाहन पर सवार होकर आएंगी।

विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि 2024 तिथि और शुभ मुहूर्त 
हिंदू पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि का त्योहार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है और दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है। इस साल शारदीय नवरात्रि 03 अक्तूबर, 2024 से शुरू हो रही है और इसका समापन 11 अक्तूबर को नवमी के दिन होगा। वहीं 12 अक्तूबर को विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 3 अक्तूबर, 2024 को सुबह 12:19 बजे से होगी और 4 अक्तूबर को सुबह 2:58 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार देखें तो शारदीय नवरात्रि गुरुवार, 3 अक्तूबर 2024 से आरंभ हो रही है। 


किस वाहन पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के आगमन के लिए उनके वाहन का विशेष महत्व बताया गया है। इसे शुभ और अशुभता का प्रतीक माना जाता है। इस साल शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आएंगी। देवी पुराण में पालकी की सवारी को बहुत शुभ बताया गया है।

जानें 9 दिन में मां दुर्गा के किन रूपों की होती है पूजा
पहला दिन (3 अक्तूबर)- मां शैलपुत्री
दूसरा दिन (4 अक्तूबर)-मां ब्रहृाचारिणी
तीसरा दिन (5 अक्तूबर)- मां चंद्रघंटा
चौथा दिन (6 अक्तूबर)- मां कूष्मांडा
पांचवा दिन (7 अक्तूबर)- मां स्कंदमाता
छठा दिन (8 अक्तूबर)- मां कात्यायनी
सातवां दिन (9 अक्तूबर)- मां कालरात्रि
आठवां दिन (10 अक्तूबर)- मां सिद्धिदात्री
नौवां दिन (11 अक्तूबर)- मां महागौरी
विजयदशमी (12 अक्तूबर)- दुर्गा विसर्जन

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed