फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   September 2024 Festivals hartalika teej ganesh chaturthi and vishwakarma puja 2024 dates

September 2024 Festivals: सितंबर में तीज, गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा जैसे बड़े त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Wed, 28 Aug 2024 06:45 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 28 Aug 2024 06:45 AM IST
सार

September 2024 Festivals: कुछ दिनों में अगस्त माह का समापन और सितंबर की शुरुआत होने वाली है। हाल ही में हरियाली तीज ,रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे बड़े पर्व मनाए गए हैं।

विज्ञापन
September 2024 Festivals hartalika teej ganesh chaturthi and vishwakarma puja 2024 dates
September 2024 Festivals - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

September 2024 Festivals: कुछ दिनों में अगस्त माह का समापन और सितंबर की शुरुआत होने वाली है। हाल ही में हरियाली तीज ,रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे बड़े पर्व मनाए गए हैं। ऐसे में अब सबकी नजर सितंबर माह के व्रत-त्योहारों पर हैं, क्योंकि त्योहारों की दृष्टि से इस माह को सबसे विशेष माना जाता है।

विज्ञापन


पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के साथ सितंबर माह का आरंभ हो रहा है। इस महीने में  भाद्रपद के अलावा आश्विन माह भी पड़ेगा। वहीं सितंबर माह में भगवान गणेश की पूजा का विधान है। इस माह में गणेश जी का उत्सव यानी गणेश चतुर्थी का पर्व भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।
विज्ञापन


अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार सितंबर नौवां महीना है। लेकिन हिंदू कैलेंडर के मुताबिक यह छठा महिना है। इस माह में हरितालिका तीज और महालक्ष्मी व्रत के साथ कई अन्य व्रत त्योहार भी मनाए जाएंगे। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर 2024 व्रत- त्योहार लिस्ट
1 सितंबर 2024, रविवार- भाद्रपद कृष्ण चतुर्दशी पर्यूषण पर्व प्रारंभ, मासिक शिवरात्रि, श्रीकृष्ण छठी
2 सितंबर 2024, सोमवार भाद्रपद अमावस्या
4 सितंबर 2024, बुध का सिंह राशि में गोचर
6 सितंबर 2024, शुक्रवार वाराह जयंती, हरतालिक तीज
7 सितंबर 2024, शनिवार- गणेश चतुर्थी
8 सितंबर 2024, रविवार - ऋषि पंचमी
9 सितंबर 2024, सोमवार स्कंद षष्ठी
10 सितंबर 2024, मंगलवार- ललिता सप्तमी, ज्येष्ठ गौरी आवाहन
11 सितंबर 2024, बुधवार-राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत आरंभ
12 सितंबर 2024, बृहस्पतिवार ज्येष्ठ गौरी विसर्जन
14 सितंबर 2024, शनिवार- एकादशी परिवर्तिनी एकादशी,बुध सिंह राशि में अस्त
15 सितंबर 2024, रविवार शुक्ल द्वादशी वामन जयंती, ओणम, भुवनेश्वरी जयंती
16 सितंबर 2024, सोमवार विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति, सूर्य का कन्या राशि में गोचर
17 सितंबर 2024, मंगलवार अनंत चतुर्दशी, पूर्णिमा श्राद्ध, भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
18 सितंबर 2024, बुधवार पितृपक्ष प्रारंभ, प्रतिपदा श्राद्ध, चंद्रग्रहण आंशिक, भाद्रपद पूर्णिमा,शुक्र तुला राशि में गोचर
19 सितंबर 2024, गुरुवार अश्विन मास प्रारंभ
21 सितंबर 2024, शनिवार विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी
23 सितंबर 2024, बुध का कन्या राशि में गोचर
24 सितंबर 2024, मंगलवार कालाष्टमी, मासिक कालाष्टमी
25 सितंबर 2024, बुधवार अश्विन कृष्ण नवमी नवमी श्राद्ध, जीवित्पुत्रिका व्रत
27 सितंबर 2024, शुक्रवार अश्विन कृष्ण एकादशी एकादशी श्राद्ध
28 सितंबर 2024, शनिवार अश्विन कृष्ण एकादशी इंदिरा एकादशी
29 सितंबर 2024, रविवार अश्विन कृष्ण द्वादशी द्वादशी श्राद्ध, मघा श्राद्ध, प्रदोष व्रत
30 सितंबर 2024, सोमवार अश्विन कृष्ण त्रयोदशी त्रयोदशी श्राद्ध, मासिक शिवरात्रि, कलियुग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed