फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   sawan 2024 date importance auspicious yogas and sawan month upay

Sawan 2024: जानिए सावन माह में कौन सा उपाय आपको दिला सकते हैं भगवान शिव की विशेष कृपा

Mon, 15 Jul 2024 07:48 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 15 Jul 2024 07:48 AM IST
सार

22 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। सावन के महीने में कुछ उपाय करने पर हर तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

विज्ञापन
sawan 2024 date importance auspicious yogas and sawan month upay
सावन में करें ये आसान उपाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sawan 2024: सावन के महीने का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है क्योंकि भगवान भोलेनाथ को यह सबसे प्रिय होता है। सावन माह में भगवान शिव की विशेष पूजा आराधना और जलाभिषेक से शिव भक्तों की हर एक मनोकामना पूरी होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन माह में भगवान शिव सृष्टि का संचालन अपने कंधों पर ले लेते हैं। सावन माह में भक्ति-भाव से भोलेनाथ को जल, गंगाजल, बिल्वपत्र, धतूरा, दूध, पंचामृत और अक्षत आदि से पूजन कर और बम-बम बोलने से भगवान आशुतोष शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। 

विज्ञापन


सावन पर दुर्लभ संयोग
हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन का महीना वर्ष का पांचवां महीना होता है। इस बार सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है और इसका समापन 19 अगस्त को होगा। इस बार सावन पर बहुत ही दुर्लभ संयोग बन रहा है। दरअसल कई वर्षों बाद सावन माह की शुरुआत सोमवार से हो रही है और सावन का आखिरी दिन भी सोमवार को पड़ रहा है। इसके अलावा भी सावन माह में कई तरह के शुभ योग भी बनेंगे। सावन के पहले सोमवार पर प्रीति, आयुष्मान और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। वहीं सावन माह के दौरान गजकेसरी, कुबेर, शश, शुक्रादित्य, बुधादित्य और नवपंचम योग का निर्माण होगा। इस योगों के निर्माण की वजह से इस बार का सावन का महीना बहुत ही खास हो जाता है। 
विज्ञापन

Astrology: जीवन में चाहिए सुख और करियर में सफलता, फिर भूलकर न करें इन ग्रहों को नाराज
विज्ञापन
विज्ञापन

Weekly Horoscope (15 से 21 जुलाई 2024): आने वाला सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल


सावन माह में करें ये उपाय
सावन माह में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के ज्योतिषीय उपाय किए जा सकते हैं। 

  • भगवान शिव को बेलपत्र बहुत ही प्रिय होता है। ऐसे में सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र जरूर अर्पित करें। 
  • शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने पर कुछ बातों का ध्यान देना बहुत ही जरूरी होता है। भगवान शिव को हमेशा उल्टा बेलपत्र यानी चिकनी सतह की तरफ वाला वाला भाग स्पर्श कराते हुए ही बेलपत्र चढ़ाएं।बेलपत्र की तीन पत्तियां ही भगवान शिव को चढ़ती है। कटी-फटी पत्तियां कभी न चढ़ाएं।
  • जिन लोगों को कार्य में लगातार असफलताएं मिल रही हों और भाग्य का साथ नहीं मिल पा रहा हो तो सावन के महीने में शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं और शिवलिंग का आशीर्वाद लेने के साथ-साथ नंदी की मूर्ति के पैर भी छुएं। इस व्यक्ति का दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है और जीवन में सफलताएं हासिल होती हैं। 
  •  यदि किसी के विवाह में अड़चन आ रही है तो सावन के महीने में प्रतिदिन शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध चढ़ाएं, इससे जल्दी ही आपके विवाह के योग बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed