फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Sawan 2021 Start From 25th July 5 Mondays According to Sankranti

Sawan 2021: कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना, जानिए महत्व और सावन शिवरात्रि पूजा कब ?

Sun, 18 Jul 2021 04:57 PM IST
विनोद शुक्ला मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्, चंडीगढ़
मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्, चंडीगढ़ Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 18 Jul 2021 04:57 PM IST
सार

सावन माह में भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा की जाती है। खासकर कुंवारी कन्या योग्य वर की प्राप्ति हेतु भगवान भोलेनाथ की विधिपूर्वक व्रत रखती हैं।

विज्ञापन
Sawan 2021 Start From 25th July 5 Mondays According to Sankranti
सावन 2021: संक्रांति के अनुसार पड़ रहे 5 सोमवार - फोटो : अमरउजाला

विस्तार

इस साल सावन थोड़ा झूम कर आया और काफी तबाही भी अपने साथ लाया। 16 जुलाई , शुक्रवार को श्रावण संक्रान्ति आरंभ हो गई है। 20 जुलाई को हरिशयनी एकादशी तथा चतुर्मास का आरंभ होगा। 24 तारीख को गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ी पूर्णिमा है। संपूर्ण वातावरण शिवमय हो जाता है। प्रकृति भी अपने पूर्ण जोश में होती है। 24 जुलाई को आषाढ़ मास के समाप्त होते ही 25 जुलाई से सावन मास का आरंभ हो जायेगा जो 22 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कुल 4 सोमवार पड़ेंगे।

विज्ञापन


हिन्दू धर्म में श्रावण महीने का खास महत्व है। इस महीने में भगवान शंकर की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में सोमवार को व्रत रखने और भगवान शंकर की पूजा करने वाले जातक को मनवांछित जीवनसाथी प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है। विवाहित औरतें यदि श्रावण महीने का सोमवार व्रत रखती हैं तो उन्हें भगवान शंकर सौभाग्य का वरदान देते हैं। बहुत से लोग सावन के महीने में आने वाले पहले सोमवार से ही 16 सोमवार व्रत की शुरुआत करते हैं। इस महीने में मंगलवार का व्रत देवी पार्वती के लिए किया जाता है। श्रावण के महीने में किए जाने वाले मंगलवार व्रत को मंगला गौरी व्रत कहा जाता है। इस साल श्रावण मास में 4 सोमवार पड़ेंगे। अगर आप सावन के महीने में सोमवार व्रत रखते हैं तो इस साल आपको सिर्फ चार ही व्रत रखने होंगे।
विज्ञापन


पूरे सावन माह में भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा की जाती है। खासकर कुंवारी कन्या योग्य वर की प्राप्ति हेतु भगवान भोलेनाथ की विधिपूर्वक व्रत रखती हैं। आइये जानते हैं इस बार कब पड़ रही पहली और आखिरी सोमवारी, क्या है इस पर्व का महत्व, इस बार की शिवरात्रि की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि....
विज्ञापन
विज्ञापन


कब होगा आषाढ़ माह समाप्त, कब सावन मास का होगा आरंभ ?
आषाढ़ माह समाप्त: 24 जुलाई 2021, शनिवार को
सावन मास आरंभ: 25 जुलाई 2021, रविवार से
सावन मास की सोमवार की महत्वपूर्ण तिथियां:

इस बार पहला सोमवार 26 जुलाई को पड़ रही है जबकि चौथा सोमवार 16 अगस्त को पड़ेगी।

सावन का पहला सोमवार: 26 जुलाई 2021
सावन का दूसरा सोमवार: 2 अगस्त 2021
सावन का तीसरा सोमवार: 9 अगस्त 2021
सावन का चौथा सोमवार: 16 अगस्त 2021

सावन शिवरात्रि पूजा कब ?
हर साल की तरह सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को सावन की शिवरात्रि व्रत पड़ रही है। ऐसे में साल 2021 में सावन शिवरात्रि पूजा 6 अगस्त को है। जिसका पारण 7 अगस्त को किया जाएगा।

सावन शिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त
सावन शिवरात्रि व्रत तिथि: 6 अगस्त 2021, शुक्रवार
निशिता काल पूजा मुहूर्त: 7 अगस्त 2021, शनिवार की सुबह 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक
पूजा अवधि: मात्र 43 मिनट तक
शिवरात्रि व्रत पारण मुहूर्त: 7 अगस्त की सुबह 5 बजकर 46 मिनट से दोपहर 3 बजकर 45 मिनट तक

सावन माह का महत्व
सावन के महीने का बहुत अधिक महत्व होता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस माह में किए गए सोमवार के व्रत का फल बहुत जल्दी मिलता है। जिन लोगों के विवाह में परेशानियां आ रही हैं उन्हें सावन के महीने में भगवान शंकर की विशेष पूजा करनी चाहिए। भगवान शिव की कृपा से विवाह संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं। इस माह में शिव की पूजा करने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है और मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है।


सावन के महीने में भक्त तीन प्रकार के व्रत रखते हैं।
1.सावन सोमवार व्रत
2.सोलह सोमवार व्रत 
3.प्रदोष व्रत
श्रावण महीने में सोमवार को जो व्रत रखा जाता है, उसे सावन का सोमवार व्रत कहते हैं। वहीं सावन के पहले सोमवार से 16 सोमवार तक व्रत रखने को सोलह सोमवार व्रत कहते हैं और प्रदोष व्रत भगवान शिव और मां पार्वती का आशीर्वाद पाने के प्रदोष के दिन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed