फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Ravi Pushya Yoga 2020 date timing muhurat

Ravi Pushya Yoga 2020: पुष्य नक्षत्र का योग आज, खरीदारी के लिए होता है सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त

Sat, 07 Nov 2020 12:22 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 07 Nov 2020 12:22 AM IST
सार

  • पुष्य नक्षत्र, खरीदारी के लिए होता है सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त
  • दिवाली के सात दिन पहले बन रहा है ये शुभ योग
  • शनिवार 7 नवंबर और रविवार 8 नवंबर को पुष्य नक्षत्र का योग

विज्ञापन
Ravi Pushya Yoga 2020 date timing muhurat
रवि पुष्य योग 2020 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, पुष्य नक्षत्र को खरीदारी के लिए बेहद शुभ और सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त माना जाता है। यह नक्षत्र दिवाली के सात दिन पहले बन रहा है। इस बार शनिवार 7 नवंबर और रविवार 8 नवंबर को पुष्य नक्षत्र का योग बन रहा है। इस दिन शुभ कार्य, पूजा और घर के इससे पहले शुभ कार्य, पूजा और घर के उपयोगी सामान के साथ नए वाहन और आभूषण की खरीदारी को श्रेष्ठ माना गया है। आइए जानते हैं इस दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त।

विज्ञापन


इस मुहूर्त में होते हैं सिद्ध कार्य
मुहूर्त ग्रंथों के अनुसार दिन-रात्रि के मध्य 30 मुहूर्त होते हैं जिनमें कई मुहूर्त ऐसे भी रहते हैं जिसमें कोई भी आवश्यक कार्य संपन्न किया जा सकता है किंतु, वार और नक्षत्र के संयोग से भी कई ऐसे अतिशुभ योग बनते हैं जिनमें कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करके, नए अनुबंधों पर हस्ताक्षर करके, मंत्र अनुष्ठान, औषधीय कार्य, आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करके तथा जमीन-जायदाद आदि का क्रय करके सभी मनोरथ सिद्ध किये जा सकते हैं।
विज्ञापन


पुष्य नक्षत्र है सर्वश्रेष्ठ
ज्योतिष शास्त्र में सभी सत्ताईस नक्षत्रों में 'पुष्य' नक्षत्र को सर्वश्रेष्ठ माना गया है, यद्यपि अभिजीत मुहूर्त को नारायण के 'चक्रसुदर्शन' के समान शक्तिशाली बताया गया है फिर भी इस नक्षत्र के संयोग से बनने वाले शुभ योगों का प्रभाव अन्य योगों की तुलना में श्रेष्ठ माना गया है क्योंकि यह नक्षत्र सभी अरिष्टों का नाशक और सर्व दिग्गामी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभ मुहूर्त
शनिवार सुबह 8:04 बजे से रविवार सुबह 8:44 बजे तक। यह पुष्य नक्षत्र 24 घंटों का है। इस दौरान खरीदारी करने से घर में सुख और समृद्धि आती है।

7-8 नवंबर को बन रहे हैं ये शुभ योग
शनिवार को त्रिपुष्कर योग है। इसके साथ ही रविवार को रवि पुष्यामृत योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग बन रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed