फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Raksha Bandhan 2025 A Rare Auspicious Day to Tie Rakhi Full Day In Hindi

Raksha Bandhan 2025: 3 साल बाद बना बेहद शुभ योग, इस बार पूरे दिन बहनें बांध सकेंगी राखी

Fri, 25 Jul 2025 05:16 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 25 Jul 2025 05:16 PM IST
सार

इस बार रक्षाबंधन का पर्व बेहद खास रहने वाला है। 9 अगस्त 2025 को पूरे दिन राखी बांधने के लिए शुभ समय रहेगा, क्योंकि भद्राकाल का साया नहीं रहेगा।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2025 A Rare Auspicious Day to Tie Rakhi Full Day In Hindi
रक्षा बंधन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन का पर्व इस बार 9 अगस्त 2025 को पूरे देश में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार रक्षाबंधन पर भद्राकाल का साया नहीं रहेगा, यानी बहनें सुबह से लेकर शाम तक कभी भी अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। पिछले तीन वर्षों से भद्रा की वजह से राखी बांधने में देरी होती रही थी, लेकिन इस बार पूरा दिन शुभ और मंगलकारी रहेगा। ऐसे में यह रक्षाबंधन न केवल रिश्तों को और मजबूत करेगा, बल्कि एक विशेष संयोग के चलते यादगार भी बन जाएगा।

विज्ञापन

Hariyali Teej: हरियाली तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल
विज्ञापन

Nag Panchami 2025: कब है नाग पंचमी? जानें पूजा की सही विधि और शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
विज्ञापन

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर करें ये खास उपाय, हर मनोकामना होगी पूर्ण

Raksha Bandhan 2025 A Rare Auspicious Day to Tie Rakhi Full Day In Hindi
रक्षा बंधन - फोटो : Amar Ujala

भद्रा काल कब?
इस बार रक्षाबंधन का पर्व बेहद खास रहने वाला है। 9 अगस्त 2025 को पूरे दिन राखी बांधने के लिए शुभ समय रहेगा, क्योंकि भद्राकाल का साया नहीं रहेगा। पूर्णिमा पर आमतौर पर भद्रा रहती है और भद्राकाल में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। पिछले तीन साल से यही कारण रहा कि बहनों को राखी बांधने के लिए रात तक इंतजार करना पड़ा। लेकिन इस बार भद्रा 8 और 9 अगस्त की मध्यरात्रि के बाद समाप्त हो जाएगी, जिससे 9 अगस्त को रक्षाबंधन का पूरा दिन शुभ रहेगा।

Raksha Bandhan 2025 A Rare Auspicious Day to Tie Rakhi Full Day In Hindi
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त - फोटो : Amar Ujala

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
अब आइए जानते हैं कि राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है? रक्षाबंधन के दिन यानी 9 अगस्त 2025 दिन शनिवार को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।

Raksha Bandhan 2025 A Rare Auspicious Day to Tie Rakhi Full Day In Hindi
कौन से शुभ योग - फोटो : Freepik

कौन से शुभ योग
इस बार रक्षाबंधन पर ग्रहों की स्थिति बेहद अनुकूल रहेगी। आमतौर पर पूर्णिमा के दिन भद्रा की उपस्थिति होती है, जो शुभ कार्यों में बाधा मानी जाती है। भद्रा, सूर्य देव की पुत्री और शनि देव की बहन मानी जाती हैं, और उनका वास कभी पृथ्वी, कभी पाताल और कभी स्वर्ग लोक में होता है।
जब भद्रा का वास पृथ्वी पर होता है, तो वह अशुभ मानी जाती है और ऐसे समय में राखी बांधना वर्जित होता है। यही कारण है कि पिछले वर्षों में रक्षाबंधन के दिन भद्रा दोष के कारण बहनों को समय विशेष तक इंतजार करना पड़ा। लेकिन इस बार अच्छी खबर यह है कि भद्रा 8 और 9 अगस्त की मध्यरात्रि में ही समाप्त हो जाएगी, जिससे 9 अगस्त को पूरा दिन राखी बांधने के लिए शुभ रहेगा। इतना ही नहीं, इस रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि योग, श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है, जो इस पर्व को और अधिक मंगलकारी और फलदायी बना देगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन योगों में किए गए कार्य शुभ फलदायी होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि लाते हैं। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 04 मिनट तक और अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed