फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   raksha bandhan date shubh muhurat time bhadra timing on raksha bandhan

Raksha Bandhan Shubh Muhurat 2022: रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया, जानिए किस शुभ मुहूर्त में बांधे राखी

Thu, 04 Aug 2022 09:38 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 04 Aug 2022 09:38 AM IST
सार

इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहेगा। भद्रा को शुभ समय नहीं मानाा जाता है। 11 अगस्त को दिनभर भद्रा काल का साया रहने वाला है। भद्रा 11 अगस्त की रात को 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगी।

विज्ञापन
raksha bandhan date shubh muhurat time bhadra timing on raksha bandhan
Raksha Bandhan 2022: मुहूर्त शास्त्र के अनुसार भद्राकाल के समय को बहुत ही अशुभ माना गया है इस कारण से इसमें किसी भी तरह का शुभ कार्य करना वर्जित होता है। - फोटो : iStock

विस्तार

Raksha Bandhan 2022: सावन माह की पूर्णिमा तिथि इस बार 11 अगस्त, गुरुवार को है और इसी दिन रक्षाबंधन का त्योहार है। इस वर्ष रक्षाबंधन पर पूरे दिन भद्रा का साया रहने वाला है। मुहूर्त शास्त्र के अनुसार भद्राकाल के समय को बहुत ही अशुभ माना गया है इस कारण से इस दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य करना वर्जित होता है। ऐसे में रक्षाबंधन पर भद्रा होने पर भाई की कलाई पर राखी नहीं बांधनी चाहिए।

विज्ञापन


पूर्णिमा तिथि और भद्राकाल की पंचांग गणना
साल 2022 की सावन पूर्णिमा तिथि गुरुवार, 11 अगस्त की सुबह 10 बजकर 38 मिनट से शुरू हो जाएगी। सावन पूर्णिमा तिथि  12 अगस्त को सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक रहेगी। फिर इसके भाद्रपद माह की पहली तिथि यानी प्रतिपदा लग जाएगी। पंचांग भेद के कारण इस बार कई जगहों पर रक्षाबंधन 11 और 12 अगस्त दो दिन मनाई जाएगी। इस बार रक्षाबंधन पर यानी 11 अगस्त को दिनभर भद्रा काल का साया रहने वाला है। भद्रा 11 अगस्त की रात को 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। ऐसे में कुछ ज्योतिषाचार्यो का कहना है कि भद्रा की सामप्ति के बाद ही रक्षा सूत्र बांधना चाहिए। इस दिन चर चौघड़िया  रात में 8.30 बजे से 9.55 बजे तक रहेगी ऐसे में यह समय राखी बांधने के लिए सबसे शुभ समय रहेगा। इस बार पूर्णिमा तिथ सूर्योदय से तीन मुहूर्त से कम समय तक रहेगी। ऐसे में कुछ पंडितों का मानना है कि रक्षा बंधन 11 अगस्त को ही मनाना चाहिए।
विज्ञापन


रक्षा बंधन पर कैसी रहेगी ग्रहों की स्थिति 
इस वर्ष रक्षाबंधन के दिन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो शुभ फल देने वाले गुरु ग्रह मीन राशि जोकि स्वराशि है उसमें वक्री रहेंगे। न्याय और कर्मफलदाता भगवान शनि चंद्रमा के साथ मकर राशि में रहेंगे। चंद्रमा और शनि के मकर राशि में होने से विष योग बनेगा। गुरु की द्दष्टि सूर्य पर, सूर्य की शनि पर और शनि की गुरु पर रहेगी। ऐसे में ग्रहों के इस तरह के संयोग से रक्षाबंधन पर सतर्क रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षाबंधन के लिए प्रदोषकाल का मुहूर्त

रक्षाबंधन प्रदोष मुहूर्त : 20:52:15 से 21:14:18 तक
रक्षाबंधन के लिए प्रदोष काल का मुहूर्त 11 अगस्त 2022 को रात के 08 बजकर 52 मिनट से 09 बजकर 14 मिनट तक है। यह समय राखी बांधने के लिए सबसे शुभ समय रहेगा।

रक्षाबंधन तिथि
पूर्णिमा तिथि आरंभ- 11 अगस्त, सुबह 10 बजकर 38 मिनट से 
पूर्णिमा तिथि की समाप्ति- 12 अगस्त सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर
शुभ मुहूर्त- 11 अगस्त को सुबह 9 बजकर 28 मिनट से रात 9 बजकर 14 मिनट 
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक
अमृत काल- शाम 6 बजकर 55 मिनट से रात 8 बजकर 20 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 29 मिनट से 5 बजकर 17 मिनट तक 

रक्षाबंधन 2022 भद्रा काल का समय 
रक्षाबंधन के दिन भद्रा काल की समाप्ति- रात 08 बजकर 51 मिनट पर 
रक्षाबंधन के दिन भद्रा पूंछ- 11 अगस्त को शाम 05 बजकर 17 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट तक 
रक्षाबंधन भद्रा मुख - शाम 06 बजकर 18 मिनट से लेकर रात 8 बजे तक

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed