फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Parivartini Ekadashi 2025 Date Puja Vidhi Importance and Remedies in Hindi

Parivartini Ekadashi 2025: परिवर्तनी एकादशी व्रत आज, व्रत और दान से दूर होगी दरिद्रता, बढ़ेगी सुख-समृद्धि

Wed, 03 Sep 2025 12:06 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 03 Sep 2025 12:06 PM IST
सार

परिवर्तनी एकादशी की संध्या को तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना गया है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं।

विज्ञापन
Parivartini Ekadashi 2025 Date Puja Vidhi Importance and Remedies in Hindi
Parivartini Ekadashi 2025: इस दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेषनाग पर शयन करते हुए करवट बदलते हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Parivartini Ekadashi 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तनी एकादशी कहा जाता है। इसे पद्मा एकादशी, जलझूलनी एकादशी और डोल ग्यारस नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेषनाग पर शयन करते हुए करवट बदलते हैं। यही कारण है कि इसे परिवर्तनी एकादशी कहा गया है। यह तिथि विशेष पुण्य फलदायी है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन व्रत, उपवास और दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

विज्ञापन


तुलसी पूजन से दूर होंगी बाधाएं
परिवर्तनी एकादशी की संध्या को तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना गया है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन


पीली वस्तुओं के दान से दूर होगी दरिद्रता
इस दिन पीली वस्तुएँ जैसे पीला वस्त्र, हल्दी, चने की दाल या पीली मिठाई का दान करना चाहिए। इससे जीवन में दरिद्रता समाप्त होती है और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंख में जल अर्पण करने से खुलेंगे भाग्य के द्वार
भगवान विष्णु को शंख में जल भरकर अर्पित करने से समस्त पाप नष्ट होते हैं। यह उपाय विशेष रूप से लक्ष्मी कृपा प्राप्त करने का सरल साधन माना गया है।

Parivartani Ekadashi Katha: आज परिवर्तनी एकादशी पर ज़रूर सुनें ये कथा, बनेंगे सभी बिगड़े काम

नारियल चढ़ाने से बढ़ेगा पारिवारिक सुख-समृद्धि
परिवर्तनी एकादशी पर नारियल अर्पित करने से पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। नारियल शुभता और पूर्णता का प्रतीक है और इसे विष्णु पूजन में चढ़ाने से विशेष फल प्राप्त होता है।

पीपल वृक्ष की पूजा से मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
सुबह पीपल के वृक्ष की पूजा करना और उसके चारों ओर दीपक लगाना अत्यंत फलदायी होता है। यह उपाय पितरों को प्रसन्न करता है और घर में सुख-समृद्धि तथा लक्ष्मी का स्थायी वास होता है।

21 या 22 सितंबर कब है सर्व पितृ अमावस्या? जानें कुतुप व रौहिण मुहूर्त का समय


विष्णु सहस्रनाम पाठ से मिलेगा मानसिक संतोष और शांति
परिवर्तनी एकादशी पर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से मन को शांति मिलती है। साथ ही भगवान विष्णु की विशेष कृपा से जीवन की कठिनाइयाँ सरल हो जाती हैं और परिवार में सौहार्द बढ़ता है।

व्रत के साथ जलदान करने से होगा पुण्य संचय
इस दिन व्रत रखने के साथ जरूरतमंदों को शीतल जल पिलाना चाहिए। जलदान को शास्त्रों में श्रेष्ठ दान कहा गया है। इससे पुण्य में वृद्धि होती है और घर में अन्न-धन की कभी कमी नहीं रहती।

Parivartini Ekadashi 2025: परिवर्तिनी एकादशी पर विष्णु जी को लगाएं इन तीन चीजों का भोग, हर इच्छा होगी पूरी

मंदिर में दीपदान से स्थायी होगा लक्ष्मी का वास
परिवर्तनी एकादशी की संध्या को किसी विष्णु मंदिर में दीपदान करना विशेष लाभकारी माना गया है। यह उपाय आर्थिक समस्याओं को दूर करता है और माता लक्ष्मी का स्थायी वास घर में सुनिश्चित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed