फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   navratri 2018 shubh muhurat of kalash sthapana shardiya navratri date and time in india

नवरात्रि 2018 : जानें कलश स्थापना के लिए किस शहर में कब रहेगा शुभ मुहूर्त

Tue, 09 Oct 2018 02:51 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 09 Oct 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
navratri 2018 shubh muhurat of kalash sthapana shardiya navratri date and time in india
नवरात्रि 2018 कलश स्थापना शुभ मुहूर्त
आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होते हैं। इस बार नवरात्रि 10 अक्टूबर से प्रारम्भ होंगे। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। कलश स्थापना शुक्ल प्रतिपदा की तिथि पर ही होती है। इस बार आश्विन माह की शुक्ल प्रतिपदा 9 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 17 मिनट से आरम्भ हो रही है। 9 अक्टूबर को सुबह 9: 16 मिनट तक अमावस्या रहेगी इसके बाद यह तिथि समाप्त हो जाएगी। 10 अक्टूबर बुधवार को प्रतिपदा 7 बजकर 26 मिनट तक रहेगी ऐसे में माता के भक्त सुबह 7 बजकर 25 तक कलश स्थापना कर सकते हैं।  ये समय कलश या घट स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन




वहीं अगर किसी कारण से आप 10 अक्टूबर की सुबह के मुहूर्त में कलश स्थापना नहीं कर पाते हैं तो अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना शुभ रहेगा। 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 36 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। शास्त्रों में अमावस्यायुक्त शुक्ल प्रतिपदा मुहूर्त में कलश स्थापना करना अशुभ माना जाता है।
विज्ञापन


शुभ मुहूर्त और नक्षत्रों की चाल को देखते हुए आइए जानते हैं देशभर के अलग-अलग शहरों में कलश स्थापना के लिए कौन सा समय शुभ रहेगा।

शहर                  कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

दिल्ली                 6 : 23 से 6 : 56 मिनट तक

कोलकाता           5 : 34 से 6 : 07  मिनट तक

मुंबई                  6 : 35 से 7 : 56 मिनट तक

लखनऊ             6 : 07 से 6 : 40 मिनट तक

जम्मू                  6 : 34 से 7 : 09 मिनट तक

भोपाल              6 : 19 से 6 : 51 मिनट तक

पटना                5 : 49 से 6 : 21 मिनट तक

जयपुर              6 : 34 से 7 : 09 मिनट तक

शिमला             6 : 33 से 7 : 07 मिनट तक

चण्डीगढ़          6 : 26 से 7 : 00 मिनट तक

भुवनेश्वर           5 : 43 से 6 : 15 मिनट तक

गांधीनगर          6 : 37 से 7 : 10 मिनट तक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed