फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Nag Panchami Aarti Do The Aarti Of Nag Devta On Nag Panchami 2023 in Hindi

Nag Panchami 2023: नाग पंचमी पर पूजा के दौरान जरूर करें नाग देवता की आरती, दूर होंगे सभी दुख-दर्द

Mon, 21 Aug 2023 09:02 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 21 Aug 2023 09:02 AM IST
सार

Nag Panchami Ki Aarti in Hindi: हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। इस साल यह पर्व 21 अगस्त 2023, दिन सोमवार को है। यह दिन पूर्ण रूप से नाग देवता को समर्पित होता है।

विज्ञापन
Nag Panchami Aarti Do The Aarti Of Nag Devta On Nag Panchami 2023 in Hindi
नाग पंचमी पर पूजा के दौरान जरूर करें नाग देवता की आरती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Nag Panchami Ki Aarti in Hindi: हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। इस साल यह पर्व 21 अगस्त 2023, दिन सोमवार को है। यह दिन पूर्ण रूप से नाग देवता को समर्पित होता है। इस दिन लोग नाग देवता को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा करते हैं। नाग पंचमी के दिन व्रत रखना और नाग देवता की पूजा करना शुभ फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से सांपों के डसने का भय समाप्त हो जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा के साथ ही उनकी आरती जरूर करनी चाहिए। नाग देवता की आरती इस प्रकार है...  
विज्ञापन


Nag Panchami 2023: नाग पंचमी पर कैसे करें नाग देवता की पूजा? जानें क्या है सही विधि
विज्ञापन


नाग पंचमी की आरती
श्रीनागदेव आरती पंचमी की कीजै ।
तन मन धन सब अर्पण कीजै ।
नेत्र लाल भिरकुटी विशाला ।
चले बिन पैर सुने बिन काना ।
उनको अपना सर्वस्व दीजे।।

पाताल लोक में तेरा वासा ।
शंकर विघन विनायक नासा ।
भगतों का सर्व कष्ट हर लिजै।।

शीश मणि मुख विषम ज्वाला ।
दुष्ट जनों का करे निवाला ।
भगत तेरो अमृत रस पिजे।।

वेद पुराण सब महिमा गावें ।
नारद शारद शीश निवावें ।
सावल सा से वर तुम दीजे।।

नोंवी के दिन ज्योत जगावे ।
खीर चूरमे का भोग लगावे ।
रामनिवास तन मन धन सब अर्पण कीजै ।
आरती श्री नागदेव जी कीजै ।।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed