Nag Panchami 2022 Mantra: नाग पंचमी आज, नागदेवता को करें इन मंत्रों से प्रसन्न
धार्मिक मान्यता के अनुसार, नाग पंचमी के दिन नाग देवता की आराधना करने से भक्तों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और कई अन्य प्रकार के भी शुभ फल प्राप्त होते हैं। नागपंचमी के दिन यदि जातक अपनी राशि के अनुसार मंत्रों से नाग देवता की पूजा करें तो शुभ फल की प्राप्ति में कई गुना की वृद्धि हो जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Nag Panchami 2022 Mantra Zodiac Signs: हिंदू पंचांग के अनुसार आज सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज के दिन नाग पंचमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इसमें नाग देवता की विशेष रूप से पूजा-आराधना की जाती है। नाग देवता भगवान शिव के गले की शोभा को बढ़ाते हैं। हिंदू धर्म में नाग पंचमी का विशेष महत्व होता है। पौराणिक काल से ही सांपों को देवताओं की तरह पूजा जाता है। ऐसी मान्यता है कि नाग की पूजा करने से सांपों के डसने का भय समाप्त हो जाता है। भगवान भोलेनाथ के गले में भी नाग देवता लिपटे रहते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नाग पंचमी के दिन नाग देवता की आराधना करने से भक्तों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और कई अन्य प्रकार के भी शुभ फल प्राप्त होते हैं। नागपंचमी के दिन यदि जातक अपनी राशि के अनुसार मंत्रों से नाग देवता की पूजा करें तो शुभ फल की प्राप्ति में कई गुना की वृद्धि हो जाती है। आइए जानते हैं नागपंचमी में राशि के अनुसार किन मंत्रों का जाप करना फलदायी रहता है।
नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त
पंचमी तिथि प्रारम्भ: 2 अगस्त, 2022, प्रातः 05:14 मिनट से.
पंचमी तिथि समाप्त: 3 अगस्त, 2022 प्रातः 05: 42 मिनट पर.
नाग पंचमी पूजा मुहूर्त: 2 अगस्त 2022 को प्रात: 05: 42 मिनट से 08:24 मिनट तक.
मुहूर्त की अवधि: 02 घण्टे 41 मिनट.
राशि के अनुसार मंत्र
नाग पंचमी के दिन जातक यदि अपनी राशि के अनुसार मंत्र जाप द्वारा नाग देवता की पूजा करना फलदायी होता है।
- मेष राशि: ॐ गिरी नम:
- वृषभ राशि: ॐ भूधर नम:
- मिथुन राशि: ॐ व्याल नम:
- कर्क राशि: ॐ काकोदर नम:
- सिंह राशि: ॐ सारंग नम:
- कन्या राशि: ॐ भुजंग नम:
- तुला राशि: ॐ महिधर नम:
- वृश्चिक राशि: ॐ विषधर नम:
- धनु राशि: ॐ अहि नम:
- मकर राशि: ॐ अचल नम:
- कुंभ राशि: ॐ नगपति नम:
- मीन राशि: ॐ शैल नम:
- मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नागदेवता की पूजा करने से जीवन के संकटों का नाश होता है।
- राशि के अनुसार मंत्रों के द्वारा नागों की विधिवत पूजा करने से मनोवांछित फल मिलता है।
- जिनकी कुंडली में कालसर्प दोष हैं और जीवन में कई संकटों का सामना करना पड़ रहा है उन जातकों को नागपंचमी पर मंत्रों द्वारा जाप करना चाहिए।