फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   may Masik Krishna Janmashtami 2024 date puja vidhi in hindi

Masik Krishna Janmashtami: वैशाख माह में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी कब ? पूजा मुहूर्त से लेकर मंत्र तक जानें सबकुछ

Thu, 25 Apr 2024 01:11 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 25 Apr 2024 01:11 PM IST
सार

Masik Krishna Janmashtami 2024: हिन्दू धर्म में हर त्योहार का अपना विशेष महत्व है। हर व्रत-त्योहार की अपनी एक अलग पूजा विधि होती है। वहीं कृष्ण जी की पूजा का अपना अलग महत्व है।

विज्ञापन
may Masik Krishna Janmashtami 2024 date puja vidhi in hindi
Masik Krishna Janmashtami 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Masik Krishna Janmashtami 2024: हिन्दू धर्म में हर त्योहार का अपना विशेष महत्व है। हर व्रत-त्योहार की अपनी एक अलग पूजा विधि होती है। वहीं कृष्ण जी की पूजा का अपना अलग महत्व है। उनकी पूजा के दौरान हमेशा माखन का भोग लगाया जाता है। हम सभी जानते हैं कि कृष्ण भगवान को माखन कितना प्रिय है। इसका भोग लगाने से भगवान कृष्ण को प्रसन्न किया जा सकता है। यूं तो हर दिन उनकी पूजा करना शुभ होता है। हालांकि, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा अर्चना करने से कृष्ण जी की कृपा बनी रहती है। इस दिन का उपवास करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती। हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लड्डू गोपाल की पूजा करने से कार्य में सफलता की संभावना बढ़ जाती है। इस बार मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 1 मई को मनाई जाएगी। ऐसे में आइए इस दिन के शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि के बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन


मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 2024 शुभ मुहूर्त  
कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 1 मई की सुबह 5 बजकर 45 मिनट से शुरू होगी। इस तिथि का समापन 2 मई की सुबह 4 बजकर 1 मिनट पर होगा। ऐसे में 1 मई के दिन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। आप विधिनुसार पूजा-अर्चना कर के प्रभु को प्रसन्न कर सकते हैं।

जन्माष्टमी व्रत और पूजन विधि
 

  • जन्माष्टमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्नान करें।
  • घर में चौकी लगाकर कृष्ण जी के साथ राधा रानी की मूर्ति को विराजमान करें।
  • सभी पूजा सामग्री का पास रखें और दीप को जलाएं।
  • इसके बाद भगवान की आरती करना शुरू करें।
  • फिर सभी देवताओं को नमस्कार करते हुए व्रत का संकल्प लें।  
  • इस दौरान कृष्ण जन्म कथा का पाठ जरूर करें, यह बहुत शुभ माना जाता है।  
  • पूजा के बाद भगवान जी को मिश्री माखन का भोग लगाएं।
  • इस दौरान भगवान से प्रार्थना करते हुए कुछ मंत्रों का भी जाप करें।
  • बाद में प्रसाद का वितरण करें।


श्रीकृष्ण के शक्तिशाली मंत्र

कृं कृष्णाय नमः

ॐ देविकानन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात

ओम क्लीम कृष्णाय नमः

गोकुल नाथाय नमः

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed