फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मासिक शिवरात्रि आज, जानें पूजा विधि, महत्व और शुभ मुहूर्त

Wed, 20 May 2020 08:25 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 20 May 2020 08:25 AM IST
विज्ञापन
masik shivratri may 2020 date time significance puja vidhi shubh muhrat
masik shivratri may 2020
आज मासिक शिवरात्रि है। यह व्रत हर महीने में पड़ता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत का बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइए, आज जानते हैं मासिक शिवरात्रि पूजा विधि, महत्व और शुभ मुहूर्त...


 
masik shivratri may 2020 date time significance puja vidhi shubh muhrat
masik shivratri may 2020 - फोटो : Pixabay

मासिक शिवरात्रि का महत्व

  • मासिक शिवरात्रि के व्रत का बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन व्रत रखने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। 
  • मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत रखने से क्रोध, ईष्र्या, अभिमान और लोभ से मुक्ति मिलती है।

 

masik shivratri may 2020 date time significance puja vidhi shubh muhrat
masik shivratri may 2020

पूजा विधि

  • मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीप जलाएं।
  • सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें। गणेश भगवान प्रथम पूजनीय देव हैं, किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
  • अगर आपके घर में शिवलिंग है तो शिवलिंग का गंगा जल से अभिषेक करें। गंगा जल नहीं होने पर आप साफ पानी से भी भोले बाबा का अभिषेक कर सकते हैं।
  • जिनके घर में शिवलिंग नहीं है वो भोले बाबा का ध्यान करें।
  • भगवान शिव की आरती करें।
  • भगवान शिव के साथ माता पार्वती की आरती भी करें।
  • इस दिन अपनी इच्छानुसार भगवान शंकर को भोग लगाएं। भगवान को सात्विक आहार का ही भोग लगाएं। भोग में कुछ मीठा भी शामिल करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
masik shivratri may 2020 date time significance puja vidhi shubh muhrat
masik shivratri may 2020

इस व्रत के करने से विवाह संबंधित दिक्कतें दूर हो जाती हैं

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुंवारी कन्याओं के लिए ये व्रत श्रेष्ठ माना गया है। जिन कन्याओं के विवाह में समस्याएं आ रही हैं उन्हें मासिक शिवरात्रि का व्रत करना चाहिए।

 

विज्ञापन
masik shivratri may 2020 date time significance puja vidhi shubh muhrat
masik shivratri may 2020

मासिक शिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त

  • 20 मई 2020 को रात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। मासिक शिवरात्रि में रात्रि पूजा का विशेष महत्व होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed