फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   mahashivratri 2022 date lord shiva puja vidhi tithi shubh muhurat and panchgrahi yog

Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि पर पंचग्रही योग, शुभ मुहू्र्त में करें शिव आराधना, मिलेगी भोलेनाथ की कृपा

Fri, 18 Feb 2022 06:56 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 18 Feb 2022 06:56 AM IST
सार

Mahashivratri 2022: इस वर्ष महाशिवरात्रि 01 मार्च को मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि पर ग्रहों का विशेष योग बनने जा रहा है। दरअसल इस बार मकर राशि में पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है। मकर राशि में शनि, मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा ये पांचों ग्रह एक साथ रहेंगे।

विज्ञापन
mahashivratri 2022 date lord shiva puja vidhi tithi shubh muhurat and panchgrahi yog
Mahashivratri 2022: इस बार महाशिवरात्रि पर दो शुभ संयोग बनने के साथ पंचग्रही योग भी बन रहा है। ऐसे में शुभ संयोग में महाशिवरात्रि पर शिव आराधना करने पर सभी भक्तों की मनोकामनाएं अवश्य ही पूरी होंगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mahashivratri 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि 01 मार्च को मनाई जाएगी। भगवान भोलेनाथ को चतुर्दशी तिथि बहुत ही प्रिय होती है,इसलिए हर माह के कृष्ण पक्ष की चतु्र्दशी को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कई तरह के कथाएं प्रचलित हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि को ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। यही कारण है कि महाशिवरात्रि को अत्यन्त महत्वपूर्ण और पवित्र माना जाता है। शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का त्योहार बहुत ही खास होता है। इसमें भक्त व्रत रखते हुए भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा आराधना करते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार महाशिवरात्रि पर दो शुभ संयोग बनने के साथ पंचग्रही योग भी बन रहा है। ऐसे में शुभ संयोग में महाशिवरात्रि पर शिव आराधना करने पर सभी भक्तों की मनोकामनाएं अवश्य ही पूरी होंगी।

विज्ञापन


महाशिवरात्रि 2022 पर शुभ योग
इस बार महाशिवरात्रि पर धनिष्ठा नक्षत्र के साथ परिघ योग बनेगा। धनिष्ठा और परिघ योग के बाद शतभिषा नक्षत्र और शिव योग का संयोग होगा। ज्योतिषशास्त्र में परिघ योग में पूजा करने पर शत्रुओं पर विजय प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि 2022 पर ग्रहों का योग
इस वर्ष महाशिवरात्रि 01 मार्च को मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि पर ग्रहों का विशेष योग बनने जा रहा है। दरअसल इस बार मकर राशि में पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है। मकर राशि में शनि, मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा ये पांचों ग्रह एक साथ रहेंगे। इसके अलावा लग्न में कुंभ राशि में सूर्य और गुरु की युति भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त (Mahashivratri 2022 Shubh Muhurat)

महाशिवरात्रि तिथि
चतुर्दशी तिथि आरंभ: 1 मार्च, मंगलवार, 03:16 AM
चतुर्दशी तिथि समाप्त: 2 मार्च, बुधवार, 1:00 AM

चारों प्रहर का पूजन मुहूर्त
महाशिवरात्रि पहले पहर की पूजा: 1 मार्च 2022 को 6:21PM से 9:27PM
महाशिवरात्रि दूसरे पहर की पूजा: 1 मार्च को रात्रि 9:27PM से 12:33AM 
महाशिवरात्रि तीसरे पहर की पूजा: 2 मार्च को रात्रि 12:33AM से सुबह 3:39AM
महाशिवरात्रि चौथे पहर की पूजा: 2 मार्च 2022 को 3:39PM से 6:45PM

महाशिवरात्रि पूजन विधि (Mahashivratri 2022 Pujan Vidhi)
महाशिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी से स्नान करके लोटे में पानी और दूध भरकर साथ में   बेलपत्र आक-धतूरे के फूल पास के मंदिर में जाकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। घर में ही मिट्टी का शिवलिंग बनाकर उनका पूजन किया जाना चाहिए। महाशिवरात्रि पर शिव पुराण का पाठ और महामृत्युंजय मंत्र या शिव के पंचाक्षर मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप इस दिन करें। शिवरात्रि का पूजन  निशीथ काल में करना शुभ रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed