फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   maghi purnima 2022 tithi shubh muhurat yog and upay

Magh Purnima 2022: माघी पूर्णिमा आज, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय

Wed, 16 Feb 2022 08:10 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 16 Feb 2022 08:10 AM IST
सार

शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा तिथि धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छी मानी गई है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा पाठ करने से जीवन में धन दौलत, सुख-समृद्धि और ऐशोआराम की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
maghi purnima 2022 tithi shubh muhurat yog and upay
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Magh Purnima 2022: आज माघ महीने की पूर्णिमा तिथि है। जिसे माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। सनातन धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने पूर्णिमा और अमावस्या तिथि आती है। लेकिन कुछ महीने की पूर्णिमा बहुत ही खास मानी गई है। जिसमें माघ पूर्णिमा का स्थान आता है। माघी पूर्णिमा तिथि पर व्रत, स्नान, दान और जप करने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं माघी पूर्णिमा का महत्व, तिथि और पूजन विधि के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन


माघ पूर्णिमा 2022 का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार हर वर्ष माघ पूर्णिमा माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 15 फरवरी को रात 09 बजकर 45 मिनट से प्रारंभ होगी जिसकी समाप्ति 16 फरवरी को रात 10 बजकर 28 मिनट पर होगी। ऐसे में माघ पूर्णिमा 16 फरवरी, बुधवार को मनाई जाएगी। माघी पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और उपवास रखकर किया जाता है।
विज्ञापन


माघ पूर्णिमा पर शुभ संयोग का निर्माण
इस वर्ष माघ पूर्णिमा पर बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। माघ पूर्णिमा की तिथि 16 फरवरी को सुबह से लेकर रात के 10 बजकर 28 मिनट तक रहेगी जिसमें स्नान, दान और पूजा-पाठ के लिए विशेष शुभ फलदायी रहेगा। इसके अलावा पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा अपनी स्वयं की राशि यानी कर्क में मौजूद रहेंगे। अश्लेषा नक्षत्र के साथ युति करते हुए शोभन योग बनेगा। यह योग ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही शुभ माना गया है। इस शुभ योग में किया गया दान-पुण्य और पूजा- पाठ विशेष फलदायी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माघ पूर्णिमा पर करें ये उपाय
शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा तिथि धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छी मानी गई है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा पाठ करने से जीवन में धन दौलत, सुख-समृद्धि और ऐशोआराम की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं माघी पूर्णिमा तिथि पर कौन से उपाय किया जाता है।

- माघी पूर्णिमा तिथि पर जल्दी से उठकर स्नान करें। फिर साफ कपड़े पहनकर पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें और सूर्य देव को जल देते हुए मां लक्ष्मी का आवहन करें।


- पूर्णिमा तिथि पर मां लक्ष्मी का आगमन आपके घर में हो इसके लिए पूर्णिमा तिथि पर स्नान के बाद तुलसी के पौधे को जल जरूर अर्पित करें। शाम के समय तुलसी के पौधे के समक्ष घी का दीपक जलाएं इससे आपकी हर तरह की मनोकामनाएं पूरी होंगी।

- आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए माघ पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी को 11 कौड़ियां जरूर अर्पित करें। 

- माघी पूर्णिमा की तिथि पर देवी लक्ष्मी की पूजा करते समय उनके मंत्रों का जाप अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed