{"_id":"5dc90ff98ebc3e5b56684c04","slug":"know-weekly-vrat-festivals-and-its-muhurat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर महीने के इस सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहार और शुभ मुहूर्त","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
नवंबर महीने के इस सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहार और शुभ मुहूर्त
Mon, 11 Nov 2019 01:22 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 11 Nov 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
नवंबर माह के प्रमुख व्रत और त्योहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवंबर माह का यह सप्ताह व्रत एवं त्योहारों के लिए खास है। सप्ताह की शुरुआत जहां मर्णिकर्णिका स्नान से हुई है तो वहीं इसका अंत वृश्चिक संक्रांति से होगा। आइए इस सप्ताह के व्रत एवं त्योहारों पर डालते हैं एक नजर....
विज्ञापन
11 नवंबर 2019, सोमवार
मणिकर्णिका स्नान - हिन्दू मान्यता के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को जो व्यक्ति मणिकर्णिका घाट पर स्नान करता है उसे जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति मिल जाती है। आज के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
12 नवंबर 2019, मंगलवार
देव दिवाली - शिव नगरी काशी में मनाए जाने वाले पर्व देव दिवाली का प्रदोष काल मुहूर्त 5 बजकर 11 मिनट से शुरु होकर 7 बजकर 48 तक रहेगा। आज के दिन बनारस के घाटों में देवता स्वर्ग लोक से दिवाली मनाने आते हैं।
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा- आज के दिन कार्तिक पूर्णिमा व्रत रखा जाता है। कहते हैं कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीप दान करने से व्यक्ति को पुण्य प्राप्त होता है। पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ नवंबर 11, 2019 को शाम 06:04 बजे से शुरु होगा जो नवंबर 12, 2019 को शाम 07:06 बजे समाप्त होगा।
गुरु नानक जयंती - साल 2019 में सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 550वाँ जन्मोत्सव है। इसे प्रकाश पर्व के नाम से भी जानते हैं।
भीष्म पंचक - कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक के व्रत को भीष्म पंचक नाम से जाना जाता है। इस व्रत को करने से व्यक्ति को प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलती है।
15 नवंबर 2019, शुक्रवार
संकष्टि चतुर्थी - प्रत्येक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टि चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस दिन गणपति बप्पा की पूजा करने का विधान है।
17 नवंबर 2019, रविवार
वृश्चिक संक्रांति - वृश्चिक संक्रांति का आशय है सूर्य का वृश्चिक राशि में आगमन। इस दिन सूर्य तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।