{"_id":"63451542617fd0545e647da1","slug":"karwa-chauth-moon-time-today-2022-karva-chauth-ka-chand-kitne-baje-niklega-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth Moonrise Time Today: करवा चौथ आज, जानें अपने शहर में चंद्रमा के निकलने का समय","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Karwa Chauth Moonrise Time Today: करवा चौथ आज, जानें अपने शहर में चंद्रमा के निकलने का समय
Thu, 13 Oct 2022 06:29 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 13 Oct 2022 06:29 PM IST
सार
Karwa Chauth Moon Time Today: गुरुवार, 13 अक्तूबर 2022 को करवा चौथ का त्योहार है। यह त्योहार पति-पत्नी के बीच प्यार,स्नेह और विश्वास के प्रतीक का पर्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखते हुए करवा माता की पूजा करती हैं और शाम को चांद के दर्शन करते हुए व्रत खोलती हैं।
विज्ञापन
karwa chauth 2022:
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
करवा चौथ 2022- देश के प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय
|
Karwa Chauth Moon Time: आज करवा चौथ है और शाम को करवा चौथ की पूजा के बाद चंद्रमा के निकलने का इंतजार हो रहा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। यह सुहागिन महिलाओं का सबसे खास और बड़ा त्योहार होता है। इस पर्व पर महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखते हुए पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। करवा चौथ का त्योहार सुबह होने के साथ ही शुरू हो जाता है और शाम को चांद निकलने पर दर्शन और अर्घ्य देकर पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती हैं। करवा चौथ पर करवा माता के साथ भगवान शिव, मां पार्वती, स्वामी कार्तिकेय और भगवान गणेश की पूजा-आराधना की जाती है।
करवा चौथ 2022 शुभ योग
- 13 अक्तूबर, गुरुवार को करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन गुरुवार है और सभी ग्रहों में सबसे ज्यादा शुभ फल देने वाले गुरु ग्रह अपनी स्वयं की राशि में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक ऐसा संयोग 46 वर्षों के बाद बन रहा है। इस तरह के इस बार करवा चौथ पर गुरु का प्रभाव सबसे ज्यादा रहेगा। यह संयोग सुख-समृद्धि और वैभव में वृद्धि करने वाला होगा। इसी के साथ सुहागिन महिलाओं के अखंड सौभाग्य और सुख-सुविधा के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। इसके अलावा करवा चौथ पर चंद्रमा और बुध ग्रह उच्च राशि में विराजमान होंगे। गुरु-शनि भी अपनी राशि में जबकि मंगल स्वयं के नक्षत्र में होंगे। बुधादित्य और महालक्ष्मी योग करवा चौथ की पूजा को सफल और मंगलकारी बनाएंगे।
विज्ञापन
करवा चौथ पूजा मुहूर्त
- शाम 05 बजकर 54 मिनट से 07 बजकर 03 मिनट तक
करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय
- 13 अक्टूबर, 2022 की शाम 08 बजकर 10 मिनट पर चांद के दर्शन होंगे ( इस समय के आसपास देश के लगभग हर एक शहरों में चांद निकल आएगा)
विज्ञापन
करवाचौथ पूजाविधि
- करवा चौथ की सुबह सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से पहले स्नान करके व्रत रखने का संकल्प लें और सास द्वारा दी गई सरगी का सेवन करें।
- इसके बाद करवा चौथ का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है,जो महिलांए निर्जल व्रत ना कर सके वह फल,दूध,दही,जूस,नारियल पानी ले सकती हैं।
- व्रत के दिन शाम को लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं,इस पर भगवान शिव,माता पार्वती,कार्तिकेय,गणेश जी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित कर दें
- एक लोटे में जल भरकर उसके ऊपर श्रीफल रखकर कलावा बांध दें व दूसरा मिट्टी का टोंटीदार कुल्लड़(करवा) लेकर उसमें जल भरकर व ढक्कन में शक्कर भर दें,उसके ऊपर दक्षिणा रखें,रोली से करवे पर स्वास्तिक बनाएं।
- इसके बाद धूप,दीप,अक्षत व पुष्प चढाकर भगवान का पूजन करें,पूजा के उपरांत भक्तिपूर्वक हाथ में गेहूं के दाने लेकर चौथमाता की कथा का श्रवण या वाचन करें। रात्रि में चंद्रमा के उदय होने पर चंद्रदेव को अर्ध्य देकर बड़ों का आशीर्वाद लें।
- Karwa Chauth Vrat Katha 2022 : इस कथा के बिना अधूरा है करवाचौथ का व्रत,जानिए पूजाविधि और मुहूर्त
- Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर राशि के अनुसार पहने इस रंग की साड़ी और चूड़ियां, दांपत्य जीवन के लिए है शुभ